फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   do godaam me chaapa, avaidh kataan ka bandafor

दो गोदामों में छापा, अवैध कटान का भंडाफोड़  

Sun, 29 Apr 2018 12:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 29 Apr 2018 12:58 AM IST
विज्ञापन
do godaam me chaapa, avaidh kataan ka bandafor
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
शहर में अवैध कटान नहीं रुक पा रहा है। शनिवार को सीओ कोतवाली ने हापुड़ रोड स्थित दो गोदामों पर छापामारी कर 31 क्विंटल मीट के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। सीओ के अनुसार यहां अवैध कटान कर सड़ा हुआ मीट फर्जी मार्का की पैकिंग में सप्लाई हो रहा था। 
विज्ञापन

सीओ कोतवाली दिनेश शुक्ला के अनुसार सूचना थी कि आशियाना कालोनी में दो गोदामों में सड़ा हुआ मीट पैक कर सप्लाई होता है। जिस पर लिसाड़ी गेट और नौचंदी पुलिस के साथ छापा मारा गया। सीओ के अनुसार दो गोदामों में अवैध कटान कर मीट पैकिंग होता मिला। बडे़-बडे़ फ्रीजरों में मीट की पैकेट बनाकर स्टोर किए जा रहे थे। ये गोदाम कोतवाली क्षेत्र निवासी परवेज के थे। मौके से शहनवाज निवासी इस्लामाबाद और परवेज निवासी बनी सराय कोतवाली धरे गए जबकि हाशिम, आसिफ, इरफान, इमरान, इकराम, सलीम चांद, अईयया आदि फरार हो गए।
विज्ञापन


ग्रामीण इलाकों से भी आता है मीट
सीओ के अनुसार ये आरोपी कटान करने के अलावा ग्रामीण क्षेत्रों से भी सड़ा गला मीट कम दामों पर खरीदते हैं। मौके से दो छुरी और दो तौल कांटे मिले हैं। आरोपी मीट पैक करके फर्जी मार्का लगाकर मार्केट में सप्लाई करते थे। मौके से काफी संख्या में मार्का लगे पैकिट भी मिले। जिन पर नई दिल्ली और लोकल फर्म का फर्जी नाम दर्ज था। आरोपियों पर फूड एक्ट, धोखाधड़ी आदि धाराओं में केस दर्ज हुआ है। सीओ ने बताया कि मौके से मिले मीट की पैकिंग आकर्षक थी। लेकिन उसमें तीखी दुर्गंध आ रही थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


चौकी पुलिस की भूमिका संदिग्ध
मेरठ। यह गोरखधंधा जाकिर कालोनी पुलिस चौकी के पास ही चल रहा था। ऐसे में इस चौकी के पुलिसकर्मियों की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठ रहे हैं। सीओ कोतवाली ने बताया कि ये धंधा लंबे समय से चल रहा था। यहां पर ठेलों में भी मीट लाया जाता था और पैक करके वाहनों में भरकर ले जाया जाता था। लेकिन करीब 500 मीटर दूर पुलिस चौकी को इसकी भनक क्यों नहीं लगी। सीओ के अनुसार जाकिर कालोनी पुलिस चौकी स्टाफ की भूमिका की भी जांच की जाएगी। यदि पुलिसकर्मियों की भूमिका मिली तो कार्रवाई जरूर होगी। 


गोमांस की पुष्टि को भरे गए नमूने 
सीओ ने बताया कि मौके पर बरामद मांस की जांच के लिए पशु चिकित्सकों की टीम बुलाई गई। हालांकि प्रथम दृष्टया गोमांस की पुष्टि नहीं होना बताया गया। लेकिन मीट के नमूने भरकर जांच को भेजे जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed