फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Do fill the examination form, otherwise you will not get admission in the next class

परीक्षा फॉर्म जरूर भरें, नहीं तो अगली कक्षा में नहीं मिलेगा प्रवेश

Wed, 01 Jul 2020 01:27 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jul 2020 01:27 AM IST
विज्ञापन
Do fill the examination form, otherwise you will not get admission in the next class
मेरठ। सीसीएसयू प्रशासन ने मंगलवार को सेमेस्टर के परीक्षा फार्म ऑनलाइन भरे जाने की तिथि बढ़ाकर नौ जुलाई कर दी है। इसके साथ ही यह भी स्पष्ट कर दिया है कि परीक्षा रद्द होने से परीक्षा फॉर्म भरे जाने पर कोई फर्क नहीं पड़ेगा। ऐसे में छात्र-छात्राएं किसी गलतफहमी में न रहें। अगर कोई परीक्षा फॉर्म नहीं भरेगा तो उसको अगली कक्षा में प्रोन्नत नहीं किया जाएगा। अगर किसी छात्र का फार्म कॉलेज से रोक लिया जाता है तो उसके लिए भी वह स्वयं जिम्मेदार होंगे।
विज्ञापन

सीसीएसयू कैंपस और कॉलेजों में बीएड प्रथम एवं द्वितीय वर्ष समेत 45 तमाम कोर्सों के परीक्षा फार्म छह जून से भरे जा रहे हैं। विवि ने परीक्षा फार्म भरने की अंतिम तिथि एक जुलाई रखी थी। मंगलवार तक एक लाख 52 हजार के करीब परीक्षा फार्म भरे जा चुके हैं। इस बार फार्मों का प्रिंट आउट कॉलेज में जमा करने की भी जरूरत नहीं है। परीक्षा फार्म विवि की वेबसाइट www.ccsuniversity.ac.in एवं www.ccsuweb.in पर ऑनलाइन भरे जा रहे हैं। मंगलवार को अंतिम बार विवि ने परीक्षा फार्म भरने की तिथि बढ़ा दी है। कॉलेजों द्वारा नोमिनल लिस्ट भेजने की अंतिम तिथि 11 जुलाई है। प्रति कुलपति प्रो. वाई विमला ने बताया कि कुछ छात्र-छात्राएं पूछ रहे हैं कि जब परीक्षाएं ही नहीं होंगी तो परीक्षा फार्म क्यों भरे जा रहे हैं। ऐसे में विवि की तरफ से यह स्पष्ट किया जा रहा है कि जिनका परीक्षा फार्म विधिवत भरने के बाद कैंपस में कॉलेज से फॉरवर्ड होकर नहीं आएगा उनकी प्रोन्नति पर कोई विचार नहीं किया जाएगा। ऐसे में परीक्षा फार्म सभी के लिए भरना जरूरी है।
विज्ञापन

पहली बार नहीं हुआ कोई हंगामा
ऐसा पहली बार हुआ है जब सारे साइबर कैफे बंद होने के बावजूद डेढ़ लाख परीक्षा फार्म बिना किसी हंगामे के भरे जा चुके हैं। परीक्षा नियंत्रक डॉ. अश्वनी कुमार ने बताया कि छात्र-छात्राओं को परीक्षा फार्म भरने में जो समस्याएं आ रही हैं उनको तुरंत निपटाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन कोर्सों में भरे जा रहे हैं फार्म
सीसीएसयू कैंपस के सभी यूजी-पीजी सीबीसीएस कोर्स, एमए, एमकॉम, एमएससी, एमएससी कृषि, एलएलबी, एलएलएम के साथ ही एमफिल कोर्सों के परीक्षा फार्म भी भरे जाएंगे। बीएड प्रथम एवं द्वितीय वर्ष, बीबीए, बीसीए, बीए-एलएलबी, बीकॉम-एलएलबी, बीजेएमसी, बीवॉक, बीएससी कंप्यूटर सांइस, बीएससी होम साइंस, बीएससी होम साइंस क्लीनिकल न्यूट्रिशियन एंड डाइटीज, बीएससी ज्वैलरी डिजाइन, बीपीईएस, एमजेएमसी, एमआईबी, एमबीई, एमएससी बायोटेक्नोलॉजी, एमएससी बायोकेमेस्ट्री, एमएससी होम साइंस होम मैनेजमेंट, एमएससी ह्यमन डेवलेपमेंट, एमफए, इंटीग्रेटिड एमटेक बायोटेक, बीटेक, एमबीए इन सीएस-सिविल, एमपीईएस, एमएलआईसाइंस।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed