{"_id":"690360de18bcbb36a7075e81","slug":"dm-public-school-team-won-in-volleyball-and-kabaddi-meerut-news-c-40-1-smrt1041-110553-2025-10-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: वॉलीबाल व कबड्डी में डीएम पब्लिक स्कूल की टीम ने बाजी मारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: वॉलीबाल व कबड्डी में डीएम पब्लिक स्कूल की टीम ने बाजी मारी
विज्ञापन
डीएम पब्ल्कि स्कूल की विजेयता टीम को मुख्यअतिथि ब्लाक प्रमुख व कॉलेज की डायरेक्टर भागेश्वरी चौध
उत्तर प्रदेश ग्रामीण खेल लीग यूपी आरएसएल विधायक खेल स्पर्धा का शुभारंभ
संवाद न्यूज एजेंसी
परीक्षितगढ़। डीएम पब्लिक स्कूल में युवा कल्याण विभाग मेरठ के तत्वाधान में उत्तर प्रदेश ग्रामीण खेल लीग यूपी आरएसएल विधायक खेल स्पर्धा हस्तिनापुर का शुभारंभ ब्लाॅक प्रमुख ब्रह्म सिंह, क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी सचिन पूनिया, विद्यालय डायरेक्टर रविंद्र चौधरी ने संयुक्त रूप से मां सरस्वती के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलित कर किया। प्रतियोगिता में मवाना, परीक्षितगढ़, हस्तिनापुर ब्लाक के खेल स्पर्धा में एथलेटिक्स, वॉलीबाल, बेडमिंटन व कबड्डी आदि खेलों में 1500 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया।
वॉलीबाल व कबड्डी प्रतियोगिता में डीएम पब्लिक स्कूल की छात्राओं ने ट्राफी जीतकर प्रथम स्थान प्राप्त किया। सीनियर वर्ग की 400 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में छात्र अवनीश कुमार परीक्षितगढ़, जूनियर वर्ग की 1500 मीटर दौड़ में ऋतिक, जूनियर वर्ग की 100 मीटर दौड़ में सम्राट हसन, 200 मीटर दौड़ में कृष्णपाल, 100 मीटर दौड़ में डीएम स्कूल की छात्रा यशिका, 200 मीटर दौड़ में इस्मत केवी पब्लिक स्कूल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति पत्र व मेडल एवं ट्राफी देकर मुख्य अतिथि ब्रह्म सिंह द्वारा सम्मानित किया गया। इस दौरान क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी सचिन कुमार, अखिल, मोहित आदि रहे।