फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   DM inspected SIR work in Jani block.

Meerut News: डीएम ने जानी ब्लाक में एसआईआर कार्य का निरीक्षण किया

Sun, 30 Nov 2025 08:23 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 30 Nov 2025 08:23 PM IST
विज्ञापन
DM inspected SIR work in Jani block.
जानी में बीएलओ को सम्मानित करते हुए डीएम वीके सिंह फोटो संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जानीखुर्द। मतदाता पुनरीक्षण फार्म भरवाने में लगे बीएलओ का उत्साहवर्धन व कार्यप्रणाली का निरीक्षण करने के लिए डीएम वीके सिंह ने जानी ब्लाक पहुंच कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इस दौरान अपना गणना प्रपत्र फार्म कार्य पूरा करने वाले पांच बीएलओ को डीएम ने सम्मानित भी किया।
डीएम वीके सिंह ने मतदाता पुनरीक्षण फार्म भरने में लगे बीएलओ से प्रपत्र के संबंध में जानकारी प्राप्त की। डीएम वीके सिंह ने कहा कि गांवों में शत प्रतिशत नहीं हो तो 97 प्रतिशत मैपिंग होनी चाहिए। बीएलओ को समय से फार्म डिस्पैच करना है। बीएलओ व्हाट्सएप ग्रुप बनाकर काम करेंगे तो कार्य जल्द पूरा कर सकेंगे। डीएम वीके सिंह ने काजमाबाद गून की मुनेश से फोन पर सीधे बात कर फार्म के बारे में जानकारी की और फार्म में कमी पर आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए।
विज्ञापन

उन्होंने निर्देश दिए कि फार्म में 2003 की सही जानकारी भरकर जमा करें। डीएम वीके सिंह ने वहां मौजूद एसडीएम सदर, एसीएम, बीडीओ मुकेश कुमार व बीएलओ को दिशा निर्देश दिए कि यह फार्म चुनाव आयोग की वेबसाइट पर अपलोड भी होनी है, समय से प्रपत्रों को भरकर जमा करने में सहयोग करें। इसके लिए चाहे घर-घर क्यों न जाना पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम वीके सिंह ने बीएलओ से कहा कि कोई भी मतदाता गणना प्रपत्र पाने से वंचित न रहने पाए। डीएम वीके सिंह ने गणना प्रपत्र फार्म भरने में कार्य पूर्ण करने पर सुनीता सिंघल, मधुबाला, बबीता, धीर सिंह मिथलेश को बुके व शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। इस मौके पर एआरओ प्रभाकर, एसडीएम सदर दीक्षा जोशी, बीडीओ मुकेश कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed