फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   DM formed committee to investigate illegal mining

अवैध खनन की जांच के लिए डीएम ने कमेटी बनाई

Wed, 02 Dec 2020 01:11 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 02 Dec 2020 01:11 AM IST
विज्ञापन
DM formed committee to investigate illegal mining
अवैध खनन की जांच के लिए डीएम ने कमेटी बनाई
विज्ञापन

दौराला। अझौता-इकलौता मार्ग पर किए जा रहे खनन की शिकायत पर जिलाधिकारी के. बालाजी ने जांच के आदेश दिए हैं। जिलाधिकारी ने जांच के लिए एडीएम (वित्त), जिला खनन अधिकारी और दौराला के थाना प्रभारी की टीम गठित कर स्थलीय जांच कर कार्रवाई करने के लिए कहा है। उन्होंने कार्रवाई की रिपोर्ट भी जल्द से जल्द मांगी है।
मानवाधिकार एवं पर्यावरण सुरक्षा संगठन की अध्यक्ष आरती मलिक ने अझौता-इकलौता मार्ग पर खसरा संख्या 429, 425, 504, 427, 428 और 501 पर अवैध खनन की शिकायत की थी। शिकायत में खनन के कारण आसपास के गांवों के ग्रामीणों व किसानों की परेशानियों का जिक्र करते हुए बताया था कि मार्ग पर लगातार खनन के कारण मिट्टी के डंपर गुजरने से पूर्व में एक व्यक्ति चोटिल हो चुका है। वहीं, सड़क पर मिट्टी पड़ी होने से हादसे का डर बना रहता है।
विज्ञापन

स्थानीय स्तर पर शिकायत पर कार्रवाई नहीं होने पर मलिक ने लखनऊ तक शिकायत करने के साथ ही आरटीआई के जरिए जवाब भी मांग लिया। लखनऊ से मिले निर्देश पर जिलाधिकारी ने जांच का आदेश कर टीम का गठन किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीएम और थाना प्रभारी का जानकारी से इनकार
सरधना के एसडीएम अमित कुमार भारतीय ने ऐसे किसी मामले के संज्ञान में होने से इनकार किया है। थाना प्रभारी किरनपाल सिंह भी कहना है कि अभी आदेश की कॉपी प्राप्त नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed