फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Diwali market on Karva Chauth... business worth Rs 200 crores

Karva Chauth 2023: करवाचौथ पर 200 करोड़ का कारोबार, बाजारों में खूब हुई खरीदारी, देखें पूरी लिस्ट

Wed, 01 Nov 2023 09:41 AM IST
मेरठ ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Wed, 01 Nov 2023 09:41 AM IST
सार

Meerut News : संयुक्त व्यापार संघ सहित विभिन्न व्यापारिक एसोसिएशनों से मिले आंकड़ों के अनुसार बीते सात दिन में 200 करोड़ के आसपास कारोबार हुआ है।

विज्ञापन
Diwali market on Karva Chauth... business worth Rs 200 crores
बाजार में खरीदारी करती महिलाएं। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पति की दीर्घायु के लिए महिलाओं ने आज यानी बुधवार को करवाचौथ का व्रत रखा है। सुहागिनों ने मंगलवार को देर रात तक खरीदारी की। मेहंदी की दुकान और ब्यूटी पार्लरों में मेहंदी लगवाने के लिए देर रात तक लंबी कतारें लगी रहीं। इस बीच पति भी पत्नियों के लिए गिफ्ट खरीदने में व्यस्त रहे। संयुक्त व्यापार संघ सहित विभिन्न व्यापारिक एसोसिएशनों से मिले आंकड़ों के अनुसार बीते सात दिन में 200 करोड़ के आसपास कारोबार हुआ है।

विज्ञापन


दशहरा के बाद से ही करवाचौथ की खरीदारी की जा रही है। पिछले चार दिनों में सर्वाधिक कारोबार हुआ है। कपड़े, गहने, सौंदर्य प्रसाधन, जूते, चप्पल, बर्तन, पूजन सामग्री, मिष्ठान सभी वस्तुओं की बाजार में जबरदस्त खरीदारी हुई है। मंगलवार को सराफा बाजार में भी खासी रौनक रही।

विज्ञापन

सराफ बाजार में सर्वाधिक पायल और बिछिया की मांग रही। ब्यूटी पार्लर भी तीन दिनों से बुकिंग फुल चल रही है। ज्यादातर ब्यूटी पार्लरों के बाहर अलग से बैठने की व्यवस्था कर देर रात तक मेहंदी लगाई गई। संयुक्त व्यापार संघ के अध्यक्ष नवीन गुप्ता और अजय गुप्ता ने बताया कि पिछले पांच-छह दिन से बाजार में खूब खरीदारी हो रही है। करवाचौथ पर करीब 200 करोड़ का कारोबार होने की संभावना है।

पूजन सामग्री की हुई बिक्री
शहर में छोटी बड़ी सभी पूजन सामग्री की दुकानों पर पूजा का सामान खरीदा गया। इसमें मुख्य रूप से देवी मां चित्र, गणेश पूजन की सामग्री, करवे, पुष्प आदि की खरीदारी हुई।

विज्ञापन

ब्यूटी पार्लर रहे फुल
कॉलोनी और मोहल्लों के पास ब्यूटी पार्लर में महिलाओं ने पहले मेकअप कराया और रात्रि में जाकर मेहंदी लगवाई। कई ब्यूटी पार्लरों में 3 से 4 घंटे तक की वेटिंग रही। शहर में सदर, आबूलेन, शारदा रोड सहित कंकरखेड़ा, मोदीपुरम, गंगानगर, जागृति विहार के ब्यूटी पार्लर रात्रि 11 बजे तक खुले रहे।

यह भी पढ़ें: बनेंगी दो टाउनशिप: मेरठ में बहेगी विकास की गंगा, हर किसी का होगा अपना घर, फरवरी तक बदल जाएगी शहर की तस्वीर

यह हुआ कारोबार
कपड़े - 60 करोड़
फुटवेयर - 20 करोड़
सराफा - 70 करोड़
कास्मेटिक्स - 20 करोड़
बर्तन - 25 करोड़
अन्य - 5 करोड़
कुल व्यापार हुआ 200 करोड़

यह भी पढ़ें: काम की खबर: रुद्राक्ष से कैंसर के उपचार की जगी उम्मीद, शोध में क्या सफलता मिली, पढ़िए पूरी रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed