फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Diwali celebrated in Meerut after Holi on India's victory

Meerut News: भारत की जीत पर होली के बाद मेरठ में मनी दिवाली

Fri, 06 Mar 2026 02:35 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 06 Mar 2026 02:35 AM IST
विज्ञापन
Diwali celebrated in Meerut after Holi on India's victory
भारत की जीत पर जालीकोठी पर तिरंगा लहराते लोग
टी-20 वर्ल्ड कप के रोमांचक सेमीफाइनल मुकाबले में भारतीय टीम ने इंग्लैंड को करारी शिकस्त देकर फाइनल का टिकट पक्का कर लिया है। भारत की इस ऐतिहासिक जीत के साथ ही मेरठ शहर जश्न के सराबोर हो गया। बेगमपुल से लेकर शास्त्रीनगर तक क्रिकेट प्रेमियों ने ढोल-नगाड़ों की थाप और तिरंगा लहराकर जीत का उत्सव मनाया। अब रविवार, 8 मार्च को भारतीय टीम का सामना खिताबी मुकाबले में न्यूजीलैंड से होगा।
विज्ञापन




बृहस्पतिवार को खेले गए इस महा-मुकाबले में भारत की जीत तय होते ही प्रशंसकों का उत्साह सातवें आसमान पर पहुंच गया। जीत की खबर मिलते ही शहर के प्रमुख चौराहों पर लोग उमड़ पड़े। बेगमपुल चौराहे पर बड़ी संख्या में युवा एकत्र हुए, तिरंगा लहराया और ढोल बजाकर डांस किया। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय में विनीत चपराना के नेतृत्व में छात्रों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाई और आतिशबाजी की। इसके अलावा हापुड़ रोड, गढ़ रोड और दिल्ली रोड पर क्रिकेट प्रेमियों ने भारत माता की जय के नारे लगाए। प्रशंसकों का कहना है कि जिस लय में टीम इंडिया खेल रही है उसे देखते हुए पूरा विश्वास है कि रविवार को भारतीय टीम लगातार दूसरी बार वर्ल्ड कप की ट्रॉफी अपने नाम करेगी।
विज्ञापन


मैच के लिए शहर में थे विशेष इंतजाम

इस ऐतिहासिक मैच का लुत्फ उठाने के लिए मेरठ में खास तैयारियां की गई थीं। अलेक्जेंडर एथलेटिक क्लब में उपाध्यक्ष जेपी अग्रवाल और अमन अग्रवाल की मौजूदगी में सदस्यों ने बड़ी स्क्रीन पर मैच की हर गेंद का आनंद लिया। गढ़ रोड, दिल्ली रोड और बाईपास स्थित होटल हारमनी इन, सम्राट हैवेंस, क्रिस्टल पैलेस और मार्सल में बड़ी स्क्रीन के साथ-साथ खाने-पीने के सामान पर विशेष छूट दी गई थी। वहीं हापुड़ अड्डा, घंटाघर, तेजगढ़ी और हापुड़ चुंगी जैसे मुख्य चौराहों पर टी-स्टॉल्स और दुकानों के बाहर खड़े होकर लोगों ने घंटों मैच देखा।
विज्ञापन
विज्ञापन



जलीकोठी में भी लहराया तिरंगा



मेरठ । भारत की जीत के साथ ही जलीकोठी में भी जश्न मनाया गया और हिन्दुस्तान जिंदाबाद के नारे लगाये गये। इस दौरान क्रिकेट कोच अतहर अली,भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा पश्चिम उत्तर प्रदेश मीडिया प्रभारी नासिर सैफी, परवेज़ सैफी, यूनुस सैफी, शादाब अलवी, शाहनवाज कुरैशी, मुस्तकीम कुरैशी, सुहैल कुरैशी, समीर कुरैशी, मोहसीन कुरैशी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed