फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Divorced woman gang raped by five friends in Meerut

UP: तलाकशुदा महिला से गैंगरेप... मेरठ के पांच दोस्तों ने पार कीं दरिंदगी की हदें; डेढ़ लाख रुपये छीनने का आरोप

Wed, 04 Dec 2024 10:46 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: शाहरुख खान Updated Wed, 04 Dec 2024 10:46 AM IST
सार

यूपी के मेरठ से शर्मनाक मामला सामने आया है। यहां फरीदाबाद की रहने वाली तलाकशुदा महिला से पांच दोस्तों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। आरोप है कि डेढ़ लाख रुपये भी छीन लिए। कंकरखेड़ा पुलिस को जांच के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन
Divorced woman gang raped by five friends in Meerut
मेरठ में महिला से हैवानियत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फरीदाबाद की रहने वाली तलाकशुदा महिला से कंकरखेड़ा इलाके के एक गांव निवासी युवक ने चार दोस्तों के साथ मिलकर सामूहिक दुष्कर्म किया। इससे महिला गर्भवती भी हो गई। पीड़िता ने गर्भपात कराया। आरोपियों ने उससे डेढ़ लाख रुपये भी छीन लिए। 
विज्ञापन


आरोपी अब जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। एसएसपी कार्यालय पहुंची पीड़िता ने मंगलवार को आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। एसएसपी ने कंकरखेड़ा पुलिस को जांच कर कार्रवाई का निर्देश दिया है।
विज्ञापन


एसएसपी को दिए शिकायती पत्र में महिला ने बताया कि वह तलाकशुदा है और फरीदाबाद की एक फैक्टरी में नौकरी करती थी। कंकरखेड़ा का एक युवक भी फैक्टरी में नौकरी करता था। युवक से उसकी जान-पहचान हो गई। युवक ने अपने साथ गांव चलने के लिए कहा तो वह आ गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोप है कि यहां युवक ने नशीला पदार्थ खिलाकर दुष्कर्म किया। इसके बाद आरोपी के चार दोस्तों ने भी महिला से सामूहिक दुष्कर्म और कुकर्म किया। आरोपी पीड़िता को कई बार होटलों में ले गए और दुष्कर्म किया। अब आरोपी उसे मेरठ में आने पर जान से मारने की धमकी दे रहे हैं।

दुष्कर्म कर वीडियो बनाकर वायरल करने के तीन आरोपियों पर गैंगस्टर एक्ट
उधर, मेरठ के भावनपुर थाना पुलिस ने किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म कर धमकी देने और वीडियो वायरल करने के आरोपी हिस्ट्रीशीटर शहजाद और उसके दो साथी आमिर व सलमान के खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई की है। शहजाद की पत्नी रसूलपुर औरंगाबाद की प्रधान है।

 

शहजाद ने अपने दो साथियों के साथ मिलकर एक किशोरी के से सामूहिक दुष्कर्म किया था। आरोपियों ने किशोरी की वीडियो भी बनाई थी। वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर आरोपियों ने लगातार यौन शोषण किया। इसके बाद आरोपियों ने इसी वीडियो और फोटो को गांव के ही कुछ युवकों को मोबाइल पर शेयर कर दिया था। 

 

इसके बाद पीड़िता के पिता ने हिस्ट्रीशीटर शहजाद और उसके दो साथियों आमिर व सलमान के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। इस मामले में पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। भावनपुर थाना प्रभारी धर्मेंद्र सिंह की ओर से थाने में गैंगस्टर एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। शहजाद पर भावनपुर और दौराला थाने में 12 से ज्यादा मुकदमे दर्ज हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed