यूपी: पत्नी को बताया बदसूरत, हाथ तोड़कर दिया तीन तलाक, पति सहित पांच के खिलाफ मुकदमा दर्ज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देश में कानून बनने के बाद भी तीन तलाक के मामले रुक नहीं रहे हैं। ताजा मामला यूपी के बागपत जिले का है। यहां एक व्यक्ति ने दहेज में दो लाख रुपये और कार नहीं मिलने पर पत्नी को तीन तलाक दे दिया। इतना ही नहीं बल्कि पत्नी को बदसूरत बताते हुए घर से निकाल दिया। इस मामले में पीड़िता ने पति समेत पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
सिंघावली अहीर गांव की रहने वाली साईन पुत्री दिलशाद का निकाह 31 मार्च को गाजियाबाद जनपद के अशोक विहार लोनी निवासी आजाद से हुआ था। आरोप है कि शादी में मायके वालों ने काफी दान दहेज दिया था, लेकिन ससुराल वाले दहेज से संतुष्ट नहीं थे। अब दहेज में दो लाख रुपये एवं कार की मांग कर रहे हैं। विवाहिता ने दहेज लाने से इंकार कर दिया तो ससुरालियों ने उसकी पिटाई की। कई बार समाज के लोगों ने दोनों पक्षों में समझौता भी किया, लेकिन वे नहीं माने।
यह भी पढ़ें: आयशा की जिंदगी बर्बाद..., तलाक देकर पति ने किया दूसरा निकाह, सबकुछ जानकर भी सोती रही पुलिस
बताया गया कि कुछ दिन पहले भी ससुराल वालों ने विवाहिता को मारपीट कर सिंघावली अहीर गांव के बाहर फेंक दिया था। उसका हाथ तोड़ दिया। पति उसे तीन तलाक देकर चला गया।
इसके बाद महिला किसी तरह घर पहुंची और परिजनों को घटना की जानकारी दी। परिजन पीड़िता को लेकर सिंघावली अहीर थाने पहुंचे। पीड़िता ने आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी।
यह भी पढ़ें: यूपी: पति से तलाक और देवर से कराया हलाला, पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने शुरू की जांच
वहीं पुलिस ने आरोपी पति आजाद, सास गुलिस्ता, ससुर अशलम, ननद शीबा और देवर अरबाज के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। थानाध्यक्ष उमेश कुमार पांडेय ने बताया कि आरोपियों की तलाश में पुलिस लगी हुई है। जल्दी ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/