फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   dividers forming on the other side breaking on one side

एक तरफ तोड़ रहे और दूसरी तरफ बना रहे डिवाइडर

Sat, 11 Jul 2020 01:48 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jul 2020 01:48 AM IST
विज्ञापन
dividers forming on the other side breaking on one side
मेरठ। दिल्ली रोड स्थित होंडा शोरूम की सामने से एनसीआरटीसी द्वारा रैपिड रेल पिलर का निर्माण शुरू कर दिया गया है। इसके लिए डिवाइडर को हटाकर सड़क के बीचोंबीच बैरिकेडिंग लगाकर खोदाई की जा रही है। वहीं, दूसरी ओर पीडब्लूडी ने परतापुर तिराहे से आगे दिल्ली की ओर डिवाइडर बनाना शुरू कर दिया है। हालांकि एनसीआरटीसी को शताब्दीनगर से दुहाई तक रैपिड रेल पिलर का निर्माण करना है।
विज्ञापन

50 लाख की लागत से साढ़े तीन किलोमीटर में डिवाइडर का निर्माण किया जा रहा है। हालांकि इसे अगले कुछ दिन में तोड़ दिया जाएगा। ऐसे में धन की बर्बादी की जा रही है। इस मामले को प्रभारी मंत्री श्रीकांत शर्मा के संज्ञान में लाया गया। इस पर उन्होंने डीएम अनिल ढींगरा से इस प्रकरण पर संज्ञान लेने के निर्देश दिए हैं। वहीं, पीडब्लूडी अधिकारियों का कहना है कि सात-आठ महीने के लिए सुरक्षा के लिहाज से दिल्ली रोड पर डिवाइडर का निर्माण किया जा रहा है।
विज्ञापन

परतापुर फ्लाईओवर तक लग जाएगी बैरिकेडिंग
एनसीआरटीसी द्वारा होंडा शोरूम से परतापुर फ्लाईओवर तक डिवाइडर हटाया जा रहा है। ऐसे में परतापुर तिराहे से आगे पिलर निर्माण में सात से आठ महीने का समय नहीं लगेगा। जिससे पीडब्ल्यूडी द्वारा डिवाइडर बनाकर धन की बर्बादी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डिवाइडर का विकल्प बैरिकेडिंग
यदि दिल्ली रोड पर डिवाइडर टूट भी गया तो पीडब्ल्यूडी एवं एनसीआरटीसी अधिकारी समन्वय बना सकते हैं। इस डिवाइडर को दोबारा न बनाने के बजाय ट्रैफिक के मद्देनजर सुरक्षा के लिहाज से बैरिकेडिंग लगाई जा सकती है। इससे धन की बर्बादी नहीं होती। इसमें विभागीय समन्वय की कमी साफ नजर आ रही है।

वर्जन
पीडब्ल्यूडी और एनसीआरटीसी के अधिकारियों के बीच वार्ता हो चुकी है। जिसमें उन्होंने सात-आठ महीने बाद मोहिउद्दीनपुर से परतापुर फ्लाईओवर के बीच सड़क पर काम करने की बात कही। दिल्ली रोड पर दुर्घटना न हों इसलिए चीफ इंजीनियर ने डिवाइडर निर्माण के निर्देश दिए हैं। इसके बाद करीब साढे़ तीन किलोमीटर लंबा डिवाइडर बनवाया जा रहा है। इस पर करीब 50 लाख रुपये की लागत आएगी।-अरविंद कुमार, अधिशासी अभियंता पीडब्ल्यूडी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed