फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Divided into three zones, the city will be illuminated with street lights

Meerut News: तीन जोन में बांटा, स्ट्रीट लाइट से जगमग होगा शहर

Sun, 20 Oct 2024 05:25 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 20 Oct 2024 05:25 AM IST
विज्ञापन
Divided into three zones, the city will be illuminated with street lights
मेरठ। पंचमहोत्सव के दृष्टिगत महानगर के 90 वार्डों को तीन जोन में बांट दिया जाएगा। इस दौरान निगम ने पूरे शहर को जगमग करने की तैयारी कर ली। शनिवार को नगर आयुक्त ने अधिकारियों की बैठक ली। नगर निगम, मेरठ के विभिन्न वार्डों में स्थित प्रमुख मंदिरों के आसपास निगम द्वारा विशेष सफाई व्यवस्था कराई जाएगी। मेरठ की ऐतिहासिक धरोहर घंटाघर व अन्य प्रतिमाओं पर भी विशेष लाइट की व्यवस्था दीपावली पर्व पर करायी जाएगी।
विज्ञापन

बनाई गई व्यवस्था के तहत क्षेत्रों में सुबह तथा शाम दो बार कचरा वाहनों द्वारा कचरा एकत्र किया जाएगा। बाजार क्षेत्रों में रंगोली बनवाना। समस्त त्यौहारों के दौरान नाली सफाई, सिल्ट को उसी दिन उठाया जाना। महापुरुषों की प्रतिमाओं की सफाई व्यवस्था, मरम्मत एवं पेंटिंग का कार्य। चौराहे जिन पर फाउंटेन हो उनको संचालित करने की व्यवस्था करना। शौचालयों एवं यूरीनल की समुचित सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करना। पीने के पानी की व्यवस्था सुनिश्चित करना। मुख्य मार्गों पर छिड़काव करना सुनिश्चित करना। नगर निगम में कार्यरत विभिन्न अनुभागों के 17 अधिकारीगण को सहायक पर्यवेक्षक के रूप नामित किया गया। सभी अधिकारीगण प्रतिदिन एक वार्ड में जाकर निरीक्षण आख्या जियो टैग फोटोग्राफ सहित अपरान्ह् 02ः00 बजे तक जोनल पर्यवेक्षक के माध्यम से नगर आयुक्त को प्रेषित करेंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed