बकरीद पर मेरठ में रहेगा रूट डायवर्जन, सुबह पांच बजे से यह रहेगी यातायात व्यवस्था
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
12 अगस्त को बकरीद के उपलक्ष्य में शहर में रूट डायवर्जन रहेगा। मुख्य नमाज सोमवार सुबह 7:45 बजे दिल्ली रोड स्थित शाही ईदगाह पर होगी। इसके चलते तड़के पांच बजे से नमाज की समाप्ति तक शाही ईदगाह और अन्य नमाज स्थलों के एक किलोमीटर दायरे में वाहनों के आवागमन पर प्रतिबंधित रहेगा। एसपी ट्रैफिक संजीव वाजपेयी के अनुसार दिल्ली रोड, गढ़ रोड और हापुड़ रोड पर हल्के और भारी वाहनों का रूट बदला जाएगा।
ये रहेगा रूट डायवर्जन
- दिल्ली/गाजियाबाद से मुजफ्फरनगर/रुड़की की ओर जाने वाले वाहन परतापुर बाईपास तिराहा से शोभापुर, मोदीपुरम होते हुए गंतव्य को जाएंगे।
- मुजफ्फरनगर की ओर से गाजियाबाद/दिल्ली जाने वाले वाहन मोदीपुरम बाईपास से शोभापुर से परतापुर बाईपास तिराहा होते हुए जाएंगे।
- दिल्ली/बागपत की ओर से रोडवेज बसें परतापुर बाईपास से सरधना फ्लाईओवर, कंकरखेड़ा फ्लाईओवर से जीरो माइल चौराहे से बेगमपुल होते हुए भैसाली अड्डा आएंगी/जाएंगी।
- मुजफ्फरनगर से गढ़ या मुरादाबाद जाने वाले वाहन जीरो माइल से कमिश्नरी आवास चौराहा, जेल चंगी, विवि रोड से गढ़ रोड पर जाएंगे। हापुड़ के लिए वाहनों को विवि मार्ग से तेजगढ़ी चौराहे से एल ब्लॉक से निकाला जाएगा।
शहर के अंदर
- दिल्ली चुंगी, शारदा रोड, देहली गेट चौराहे से भूमिया पुल की तरफ कोई वाहन नहीं जाएगा।
- हापुड़ अड्डा चौराहे से गोला कु आं व भूमिया पुल की तरफ भी कोई वाहन नहीं जाएगा।
- हापुड़ रोड से आने वाला ट्रैफिक एल ब्लॉक शास्त्रीनगर से आगे नहीं आएगा। हापुड़ अड्डा चौराहे से एल ब्लॉक की तरफ कोई वाहन नहीं आने/जाने दिया जाएगा। ऐसे वाहन एल ब्लॉक चौकी से तेजगढ़ी चौराहे की तरफ जा सकेंगे।
- फुटबाल चौक और जली कोठी चौराहे से ईदगाह, रेलवे रोड की ओर सभी प्रकार के वाहन प्रतिबंधित रहेंगे।
- गांधी आश्रम चौराहे से हापुड़ अड्डा की तरफ वाहन नहीं आएंगे। इन्हें हंस चौपला, सर्किट हाउस की तरफ डायवर्ट किया जाएगा।
- ईव्ज चौराहे से हापुड़ अड्डा की तरफ वाहन नहीं चलेंगे। इन्हें ईव्ज चौराहे से आंबेडकर चौराहा, सर्किट हाउस की तरफ डायवर्ट किया जाएगा।
- सिटी बसें गांधी आश्रम, हंस चौपला, सर्किट हाउस, कमिश्नरी आवास चौराहे से बाउंड्री रोड होकर जीरो माइल चौराहे तक आएंगी/जाएंगी।