फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   District Panchayat President enumerated development works in the public meeting in Rohta

Meerut News: रोहटा में जन चौपाल में जिला पंचायत अध्यक्ष ने गिनाए विकास कार्य

Wed, 06 May 2026 08:44 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 06 May 2026 08:44 PM IST
विज्ञापन
District Panchayat President enumerated development works in the public meeting in Rohta
रोहटा। गांव रोहटा में जिला पंचायत अध्यक्ष गौरव चौधरी ने ग्रामीणों की जनसमस्याएं सुनी। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रोहटा। गांव स्थित शिव मंदिर प्रांगण में बुधवार को जन चौपाल का आयोजन किया गया। जन चौपाल में मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष गौरव चौधरी ने केंद्र व प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी।
उन्होंने कहा कि सरकार सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास के मंत्र पर कार्य कर रही है। अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना प्राथमिकता है। उन्होंने अपने कार्यकाल में क्षेत्र में कराए गए विकास कार्यों का उल्लेख करते हुए कहा कि सड़क, बिजली, पानी, स्वच्छता, शिक्षा और कानून व्यवस्था के क्षेत्र में निरंतर कार्य किया जा रहा है। उन्होंने ग्रामीणों की समस्याएं भी सुनीं और संबंधित अधिकारियों को शीघ्र समाधान के निर्देश दिए।
विज्ञापन

उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह के योगदान को याद करते हुए कहा कि उन्होंने किसानों और मजदूरों के अधिकारों के लिए संघर्ष किया और जमींदारी प्रथा को समाप्त कराने में अहम भूमिका निभाई। उन्होंने चौधरी अजित सिंह और चौधरी जयंत सिंह के योगदान का भी उल्लेख किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जानी मंडल अध्यक्ष प्रदीप और संचालन पूर्व मंडल अध्यक्ष हरि शर्मा ने किया। इस मौके पर अनुज शर्मा, अक्षय दहिया, बिल्लू खानपुर, संजय घाट, अभिमन्यु सांगवान, सौरभ, सुरेंद्र चिंदौड़ी, जंगबहादुर, लीलू त्यागी सहित कई ग्राम प्रधान और ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed