फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   District Panchayat: BJP-supported candidate from Ward 21 and BSP-supported candidate from 22 wins

जिला पंचायत : वार्ड 21 से भाजपा समर्थित और 22 से बसपा समर्थित प्रत्याशी विजयी

Tue, 04 May 2021 03:01 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Tue, 04 May 2021 03:01 AM IST
विज्ञापन
District Panchayat: BJP-supported candidate from Ward 21 and BSP-supported candidate from 22 wins
vote counting - फोटो : amar ujala
मेरठ के खरखौदा जिला पंचायत के वार्ड 21 से भाजपा समर्थित ऋषि त्यागी तथा वार्ड 22 से बसपा समर्थित गोपाल प्रधान ने जीत हासिल की। 22 वार्ड में भाजपा समर्थित रोबिन गुर्जर चौथे स्थान पर रहे।
विज्ञापन


खरखौदा क्षेत्र में जिला पंचायत सदस्य पद के वार्ड 21 व 22 की मतगणना का रविवार सुबह आठ बजे शुरू हुई। वार्ड 22 से बसपा समर्थित प्रत्याशी गोपाल प्रधान शुरू से ही बढ़त बनाकर चले।
विज्ञापन

 

दूसरे नंबर पर कभी सपा समर्थित प्रत्याशी ओमपाल गुर्जर तो कभी निर्दलीय प्रत्याशी देवेंद्र त्यागी चलते रहे। वहीं, भाजपा समर्थित प्रत्याशी रोबिन गुर्जर शुरू से ही चौथे स्थान पर रहे।

परिणाम घोषित होने तक एजेंटों के अनुसार बसपा समर्थित गोपाल प्रधान 7839 मत पाकर पहले स्थान, 4973 मतों के साथ सपा समर्थित ओमपाल गुर्जर दूसरे तथा 4826 मत पाकर निर्दलीय प्रत्याशी देवेंद्र त्यागी तीसरे स्थान पर रहे। भाजपा समर्थित रोबिन गुर्जर चौथे स्थान पर रहे।

वार्ड 21 में मतगणना शुरू होते ही आम आदमी पार्टी समर्थित डॉ. फुरकान त्यागी और भाजपा समर्थित प्रत्याशी ऋषि त्यागी कभी पहले तो कभी दूसरे स्थान पर रहे।

मतगणना समाप्त होने के बाद एजेंटों के अनुसार भाजपा समर्थित ऋषि त्यागी 5380 मत पाकर जीत हासिल की। आप समर्थित प्रत्याशी फुरकान त्यागी 4847 मतों के साथ दूसरे तथा बसपा समर्थित शमशाद अली 4357 मत के साथ तीसरे स्थान पर रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed