फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   District officer sought report in transfer of teachers

शिक्षकों के तबादले में जिला अधिकारी ने मांगी रिपोर्ट

Mon, 24 Aug 2020 01:42 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 24 Aug 2020 01:42 AM IST
विज्ञापन
District officer sought report in transfer of teachers
शिक्षकों के तबादले में जिला अधिकारी ने मांगी रिपोर्ट
विज्ञापन

मेरठ। बेसिक शिक्षा विभाग में नियमों को ताक पर रखकर 50 से अधिक शिक्षकों को अलग-अलग स्कूलों में संबद्ध करने के मामले में जिला अधिकारी ने बीएसए से रिपोर्ट मांगी है। इससे विभाग में हड़कंप मच गया है।
शनिवार को अमर उजाला ने ‘मिलीभगत से मनचाहे स्कूलों में कर दिया तबादला’ शीर्षक से खबर प्रकाशित की थी। खबर छपने से विभाग में हलचल शुरू हो गई है। बीएसए सत्येंद्र ढाका का कहना है कि जो शिक्षक पूर्व में संबद्ध थे। उनके संबद्ध निरस्तीकरण की रिपोर्ट लॉकडाउन से पहले ही भेज दी गई थी। अब सवाल यह है कि जब खंड शिक्षा अधिकारियों और बीएसए ने 22 मार्च से पहले संबद्ध किए शिक्षकों के निरस्तीकरण की रिपोर्ट भेजी। इसके बाद जुलाई और दो अगस्त को बड़ी संख्या में जारी संबद्धता के आदेश किसके हैं।
विज्ञापन

हस्तिनापुर ब्लॉक क्षेत्र के कई स्कूल हुए एकल
हस्तिनापुर। बेसिक शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने साठगांठ कर हस्तिनापुर ब्लॉक के कई स्कूलों के शिक्षक मनपसंद स्थानों पर अस्थायी रूप से संबद्ध कर दिए गए हैं। इससे खादर क्षेत्र के कई स्कूल एक-एक शिक्षक के सहारे ही चल रहे हैं। महानिदेशक स्कूल शिक्षा विजय किरण आनंद ने शिक्षा विभाग के अधिकारियों को हिदायत दी थी कि किसी भी शिक्षक को किसी भी विद्यालय में संबद्ध नहीं किया जाएगा। किसी भी स्थिति में स्कूल को एकल नहीं किया जाएगा। इसके बावजूद हस्तिनापुर क्षेत्र के कई स्कूलों के शिक्षकों को संबद्ध कर दिया है। इससे प्राथमिक विद्यालय छोटी चामरोध, लतीफपुर, तारापुर, झड़का, एदलपुर तथा जूनियर विद्यालय दूधली खादर के स्कूल एकल हो गए हैं। वहीं, खंड शिक्षा अधिकारी हस्तिनापुर ज्ञानचंद का कहना है कि उन्होंने किसी भी शिक्षक को संबद्ध नहीं किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed