फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   District Magistrate inspected cut off banks of Ganges with officials in Hastinapur Meerut

Meerut: जिलाधिकारी ने हस्तिनापुर में गंगा कटान पर किया निरीक्षण, टूटे हाईवे को दुरुस्त कराने के दिए निर्देश

Sat, 30 Jul 2022 11:09 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, हस्तिनापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हस्तिनापुर Published by: आकाश दुबे Updated Sat, 30 Jul 2022 11:09 PM IST
सार

जिलाधिकारी ने टूटे हुए राज्यमार्ग को जल्द दुरुस्त करने के निर्देश दिए है। चांदपुर बिजनौर को जोड़ने वाले राजमार्ग 147 के गंगा की धारा के कारण टूट जाने से वैकल्पिक व्यवस्था की गई है। जिसमें उक्त निर्माणाधीन सेतु से गुजरने वाला यातायात अब नदी के अपस्ट्रीम साइड में लगभग 30 किमी. दूर स्थित मेरठ-पौड़ी एनएच-119 के चौधरी चरण सिंह बैराज सेतु से गुजरेगा।

विज्ञापन
District Magistrate inspected cut off banks of Ganges with officials in Hastinapur Meerut
क्षेत्र का निरीक्षण करते अधिकारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ के हस्तिनापुर में गंगा के कटान पर बिजनौर को जोड़ने वाले राज्यमार्ग 147 का जिलाधिकारी दीपक मीणा ने पीडब्ल्यूडी विभाग व सिंचाई विभाग के अधिकारियों के साथ शनिवार को निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने टूटे हुए राज्यमार्ग को जल्द दुरुस्त करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने बताया कि चांदपुर बिजनौर को जोड़ने वाले राजमार्ग 147 के गंगा की धारा के कारण टूट जाने से वैकल्पिक व्यवस्था की गई है। जिसमें उक्त निर्माणाधीन सेतु से गुजरने वाला यातायात अब नदी के अपस्ट्रीम साइड में लगभग 30 किमी. दूर स्थित मेरठ-पौड़ी एनएच-119 के चौधरी चरण सिंह बैराज सेतु से गुजरेगा। इसी तरह नदी के डाउन स्ट्रीम में स्थित एनएच-24 पर पूर्व निर्मित गढ-मुक्तेश्वर सेतु से गुजरेगा।

विज्ञापन


खादर क्षेत्र के तटबंध का भी किया निरीक्षण
जिलाधिकारी दीपक मीणा ने भीमकुंड गंगा पुल पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। इसके बाद उन्होंने खादर क्षेत्र के शेरपुर नई बस्ती के समीप हाल ही में पूर्ण किए गए सिंचाई विभाग के कार्य का निरीक्षण किया। साथ ही उन्होंने कच्चे क्षतिग्रस्त तटबंध को जल्द से जल्द पूर्ण रूप से मजबूत करने के भी निर्देश दिए और कहा कि कभी भी बरसात के कारण गंगा का जलस्तर बढ़ सकता है, इसलिए अपनी तैयारियों को पूर्ण रखें। कहा किसी भी स्थिति में तटबंध को टूटने से बचाएं, जिससे क्षेत्र में होने वाले नुकसान से भी बचा जा सकेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed