फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   District Magistrate directed to conduct inquiry against Regional Officer, UP Pollution Control Board and others

Meerut News: प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी सहित अन्य के खिलाफ जांच के आदेश

Mon, 11 May 2026 09:07 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 11 May 2026 09:07 PM IST
विज्ञापन
District Magistrate directed to conduct inquiry against Regional Officer, UP Pollution Control Board and others
- अवैध ईंट भट्ठे के मामले में अदालत ने डीएम से 20 मई से पहले रिपोर्ट तलब की
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। अवैध रूप से चल रहे ईंट भट्ठे की शिकायत पर कोई भी कार्रवाई न किए जाने के आरोप में न्यायालय विशेष मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट दुर्गेश नंदिनी ने क्षेत्रीय अधिकारी उप्र प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, संयुक्त आयुक्त (कार्य) राज्यकर मेरठ सम्भाग-ए, मेरठ, अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत कार्यालय, उप श्रमायुक्त उप्र मेरठ एवं जिला खान अधिकारी खनन विभाग मेरठ की जांच कर जिलाधिकारी मेरठ से 20 मई से पूर्व रिपोर्ट तलब की है।


न्यायालय में संदीप कुमार बंसल एडवोकेट ने सभी अधिकारियों के विरुद्ध शिकायत की कि ग्राम बाड़म में चल रहे संगम ब्रिक फील्ड ईंट भट्टा प्रदूषण विभाग की बिना एनओसी प्राप्त किए अवैधानिक रूप से चल रहा है। इसकी शिकायत कई बार अधिकारियों से की गई परंतु कोई भी कार्रवाई नहीं हुई। जिसको लेकर संदीप कुमार बंसल एडवोकेट ने न्यायालय में गुहार लगाई कि ये सभी अधिकारी अपने लोक सेवक के अधिकारों का संवैधानिक कर्तव्य नहीं निभा रहे हैं। इन सभी को न्यायालय में तलब कर दंडित किया जाए। न्यायालय ने मामले की गंभीरता को देखते हुए सभी अधिकारियों को नोटिस जारी कर जिलाधिकारी से इस मामले में जांच कर 20 मई 2026 तक रिपोर्ट तलब की है।
विज्ञापन


----------------
आज होगा शपथ ग्रहण
मेरठ। डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह और महात्मा गांधी सभागार में होगा। महामंत्री अमित राणा ने बताया कि मंगलवार यानी आज दोपहर बाद 3.30 बजे कार्यक्रम आयोजित होगा। मुख्य अतिथि के जिला जज अनुपम कुमार होंगे। विशिष्ट अतिथि जिलाधिकारी डाॅ. विजय कुमार सिंह, एसएसपी अविनाश पांडेय, प्रधान न्यायाधीश शक्ति, जिला जज वाणिज्य न्यायालय क्षैतिज कुमार व अशोक कुमार दशम व जिला जज एलएआरए नित्यानंद श्रीनेत उपस्थित रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed