फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   District Magistrate and SSP held hearing in Parikshitgarh police station

Meerut News: जिलाधिकारी और एसएसपी ने परीक्षितगढ़ थाने में की सुनवाई

Sun, 24 Nov 2024 06:56 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 24 Nov 2024 06:56 AM IST
विज्ञापन
District Magistrate and SSP held hearing in Parikshitgarh police station
परीक्षितगढ़। थाना दिवस पर शनिवार को जिलाधिकारी दीपक मीणा और एसएसपी डॉ. विपिन ताडा अचानक परीक्षितगढ़ थाने में पहुंचे। उन्होंने अभिलेखों, मैस, नवनिर्मित भवन आदि की जांच की। थाने पहुंचे फरियादियों की शिकायत सुनी और संबंधित अधिकारियों को शीघ्र ही समाधान करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

समाधान दिवस में एसपी क्राइम अवनीश, एसपी देहात राकेश मिश्रा, सीओ सदर देहात नवीना शुक्ला भी रहे। इस मौके पर गांव अल्लीपुर निवासी सोनू त्यागी ने गांव में कब्रिस्तान की जगह पर अवैध कब्जा करने, आलमगिरपुर बढ़ला 8 निवासी महाराज सिंह ने चकरोड़, गांव मवी निवासी विरेंद्र ने जमीन संबंधित शिकायत की। जिलाधिकारी ने नायब तहसीलदार अंकित तोमर को मामलों की जांच कर समाधान करने के निर्देश दिए। कस्बा निवासी अशोक शांडिल्य ने जानलेवा हमले के आरोपियों की गिरफ्तारी करने की मांग की। एसएसपी ने लावारिस वाहनों के मुकदमों का निस्तारण होने पर नीलामी की प्रकिया पूरी करने के निर्देश दिए। जर्जर मैस की जगह नया बनवाने के लिए एसएसपी ने पांच लाख रुपये देने की बात कही।
विज्ञापन




हेड मोहर्रिर नहीं बता पाया कैसे की जाती है निगरानी

थाने में अभिलेखों की जांच कर रहे एसएसपी को रजिस्टर में निगरानी संबंधित खामियां मिलने पर हेड मोहर्रिर देवेंद्र से पूछा, निगरानी कैसे की जाती है। सही बताने पर 500 रुपये का नकद इनाम देने की घोषणा की, लेकिन हेड मोहर्रिर जवाब नहीं दे सके। एसएसपी ने पढ़ने की नसीहत दी।
विज्ञापन
विज्ञापन




एसएसपी ने थानाध्यक्ष को फटकारा

एसएसपी डॉ. विपिन ताडा ने जांच के दौरान अपराध रजिस्टर अधूरा मिलने पर नाराजगी जाहिर की और थानाध्यक्ष दिनेश प्रताप को जमकर फटकार लगाते हुए बदमाशों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed