{"_id":"6451752b60c1e88fdb017db4","slug":"district-got-50-bed-joint-hospital-two-mini-chc-will-also-be-available-meerut-news-c-14-1-mrt1001-209507-2023-05-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: जिले को मिला 50 बेड का संयुक्त अस्पताल, दो मिनी सीएचसी भी मिलेंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: जिले को मिला 50 बेड का संयुक्त अस्पताल, दो मिनी सीएचसी भी मिलेंगे
विज्ञापन
मेरठ। स्वास्थ्य विभाग ग्रामीण क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत बनाने की तैयारी कर रहा है। इसके तहत किठौर में 50 बिस्तर (बेड) का अत्याधुनिक अस्पताल शुरू हो गया है। इसके अलावा फलावदा और दांतल में मिनी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) भी शुरू होंगे। तीनों इकाइयों पर चिकित्सकों व अन्य स्टाफ की तैनाती के लिए मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) ने शासन को पत्र भेजा है।
ग्रामीण क्षेत्र में मिनी सीएचसी और अस्पताल खुलने से मरीजों को अपने घर के नजदीक स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकेंगी। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अखिलेश मोहन ने बताया कि जिले में 12 ब्लॉक में सीएचसी की सुविधा पहले से ही उपलब्ध है। अब ब्लाक क्षेत्र में खुलने वाले नए सीएचसी को मिनी या नॉन सीएचसी का नाम दिया जाएगा, क्योंकि नियमानुसार ब्लाक क्षेत्र में एक सीएचसी का ही प्रावधान है। उन्होंने बताया कि जिले में 26 नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, (यूपीएचसी), 48 नगरीय हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर, 234 ग्रामीण क्षेत्र में हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर, 33 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हैं। मिनी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दांतल में डॉ. पंकज यादव को प्रभारी चिकित्सा अधिकारी बनाया गया है, जबकि फलावदा में डॉ नितिन शर्मा प्रभारी चिकित्सा अधिकारी होंगे। किठौर में 50 बेड के संयुक्त अस्पताल में डॉ. आलोक नायक प्रभारी होंगे।