फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   District Election Officer in Meerut sent notice to BJP candidates Arun Govil and Liaqat

Election: भाजपा प्रत्याशी अरुण गोविल और मजलूम पार्टी के लियाकत को नोटिस जारी, जानें- दोनों से क्या हुई चूक

Thu, 11 Apr 2024 12:19 AM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Thu, 11 Apr 2024 12:19 AM IST
सार

Election 2024 : मेरठ में जिला निर्वाचन अधिकारी दीपक मीणा ने भाजपा प्रत्याशी अरुण गोविल और मजलूम पार्टी के लियाकत को नोटिस जारी किया है। जानिए आखिर दोनों से क्या चूक हुई है।

विज्ञापन
District Election Officer in Meerut sent notice to BJP candidates Arun Govil and Liaqat
भाजपा प्रत्याशी अरुण गोविल। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ में भाजपा प्रत्याशी अरुण गोविल व मजलूम पार्टी के प्रत्याशी लियाकत को जिला निर्वाचन अधिकारी दीपक मीणा ने बुधवार को नोटिस जारी कर दिया। बताया गया कि चुनाव आयोग के अनुपालन में प्रत्याशियों को खर्च की निर्धारित धनराशि का हिसाब देना होता है। जिसमें खर्च का मिलान करने के लिए प्रत्याशी या उनके समर्थक को जिला कोषागार में बुलाया था। दोनों उम्मीदवारों की तरफ से कोई नहीं पहुंचा। जिस पर उनको नोटिस जारी किया गया। 

विज्ञापन


जिला निर्वाचन अधिकारी दीपक मीणा ने बताया कि लोकसभा चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशियों को खर्च करने की चुनाव आयोग ने 95 लाख रुपये धनराशि तय की है। प्रत्याशियों द्वारा खर्च करने की निगरानी के लिए दो रजिस्टर बनाए। जिसमें एक रजिस्टर जिला कोषागार और दूसरा प्रत्याशी या उसके समर्थक के पास होना है। दोनों रजिस्टरों में खर्च का मिलान करने के लिए तीन तारीख निर्धारित की गई थी।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Special Report: कॉलेज की राजनीति से संसद तक का सफर, सियासत में परचम लहरा रहे हैं वेस्ट यूपी के ये दिग्गज नेता

विज्ञापन
विज्ञापन

बुधवार को पहली तारीख पर भाजपा प्रत्याशी अरुण गोविल और मजलूम पार्टी के प्रत्याशी लियाकत खर्च का ब्योरा देने के लिए नहीं पहुंचे और नहीं उनका कोई समर्थक जिला कोषागार आया। जिसकी जानकारी मुख्य जिला कोषागार द्वारा जिला निर्वाचन अधिकारी को दी गई। जिसके बाद दोनों प्रत्याशियों को कारण बताओ नोटिस जारी कर दिए हैं। 

यह भी पढ़ें: CM Yogi Rally: रार्धना में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का मंच से विपक्षी दलों पर बड़ा हमला-कही ये बड़ी बातें

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed