{"_id":"6a89d8c879c7522e17094215","slug":"dispute-over-using-a-swing-woman-assaulted-meerut-news-c-44-1-smrt1055-113363-2026-08-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: झूला झूलने को लेकर विवाद, महिला से मारपीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: झूला झूलने को लेकर विवाद, महिला से मारपीट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
रोहटा। थाना रोहटा क्षेत्र के रसूलपुर मढ़ी गांव में बच्चों के झूला झूलने को लेकर विवाद हो गया। आरोप है कि विरोध करने पर पड़ोसियों ने महिला के साथ मारपीट कर दी, जिसमें वह घायल हो गई। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने महिला समेत चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
रसूलपुर मढ़ी निवासी ज्योति पत्नी महेंद्र ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसका बेटा पड़ोस के पेड़ पर रस्सी का झूला डालकर झूल रहा था। इसी दौरान पड़ोसी अनुज के बच्चे झूला निकालने लगे। ज्योति के अनुसार, विरोध करने पर अनुज और उसके परिवार के लोग गाली-गलौज करने लगे। आरोप है कि जानकारी होने पर ज्योति ने इसका विरोध किया तो आरोपियों ने उसके साथ मारपीट कर दी। इसमें वह घायल हो गई। सीओ आशुतोष कुमार ने बताया कि पुलिस ने अनुज, बीना , कमलेश और असपाल के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।