फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Dispute over the mosque in Meerut and police forces deployed

मस्जिद के पास दीवार गिरने से बखेड़ा, दो पक्षों के लोग भिड़े, पुलिसफोर्स तैनात

Wed, 17 Oct 2018 06:23 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Updated Wed, 17 Oct 2018 06:23 PM IST
विज्ञापन
Dispute over the mosque in Meerut and police forces deployed
यूपी पुलिस - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश में मेरठ जिले के सरधना थाना क्षेत्र में मस्जिद के पास एक दुकान की दीवार गिरने से बखेड़ा हो गया। इस दौरान एक ही समुदाय के दो पक्षों के लोग आमने- सामने आ गए। आरोप है कि दूसरे समुदाय के लोगों ने दुकान में तोड़फोड़ कर डाली। इससे तनाव की स्थिति बन गई।

विज्ञापन


वहीं घटना की जानकारी मिलते ही एसडीएम अमित कुमार भारतीय, तहसीलदार अवनीश कुमार और सीओ संतोष कुमार भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस अधिकारियों ने किसी तरह लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया। 
विज्ञापन

 
बता दें कि बिनौली बस स्टैंड के निकट एक मस्जिद के पास कुछ दुकानें बनी है। जिनमें से एक दुकान की दीवार गिर गई। बताया गया कि बुधवार को दीवार का निर्माण कराया जा रहा था। उसी दौरान निर्माण कराने को लेकर बखेड़ा हो गया। और दो पक्षों के लोग आमने- सामने आ गए। उधर, सूचना मिलने पर पुलिस अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए।  
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं तनाव को देखते हुए भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। हालांकि इससे पहले भी मस्जिद के पास बनी दुकानों को लेकर बवाल हो चुका है।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed