{"_id":"6890cb0aea31f3a3970a118e","slug":"dispute-over-the-measurement-of-the-pond-in-karnaval-villagers-expressed-the-danger-of-becoming-homeless-sardana-news-c-73-1-mct1008-104726-2025-08-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"करनावल में तालाब की पैमाइश पर विवाद, ग्रामीणों ने बेघर होने का जताया खतरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करनावल में तालाब की पैमाइश पर विवाद, ग्रामीणों ने बेघर होने का जताया खतरा
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सरूरपुर। कस्बा करनावल निवासी लोगों ने तालाब की पैमाइश करने गई टीम के विरोध में डीएम से शिकायत की है। ग्रामीणों का आरोप है कि रंजिशन पूर्व चेयरमैन राजनैतिक लाभ लेने के लिए उन्हें बेघर करना चाहते हैं। ग्रामीणों ने डीएम से शिकायत कर मदद की गुहार लगाई है।
कस्बा के वार्ड एक निवासी बिट्टू कुमार, ओमप्रकाश, लोकेश कुमार, नजीर खान, राजेश कुमार, राशिद, सुरेश, कुंवरपाल, आरिफ, शाहरूख, रविंद्र, मनोज, बलराम ने डीएम से की शिकायत में बताया कि उनके वार्ड में तालाब है। तालाब के पास उनके मकान हैं जो उसके दादा के समय से हैं। बताया कि 1 अगस्त को राजस्व विभाग की टीम तालाब की पैमाइश करने के लिए गई। टीम ने उनके मकानों को अवैध बताते हुए तालाब की संपत्ति बताकर चिह्नित कर दिया।
आरोप है कि पूर्व चेयरमैन ने अपने कार्यकाल में उन्हें आश्वासन दिया था कि उनके मकानों को कोई दिक्कत नहीं आएगी। बताया कि उनके पास घर के अलावा कोई अन्य जगह नहीं है। स्थानीय लोगों ने ग्रामीणों से तालाब की पैमाइश रुकवाकर उन्हें बेघर होने से बचाने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
पूर्व चैयरमेन सतीश का कहना है कि उन पर लगाए गए आरोप गलत हैं। तालाब में नगर पंचायत द्वारा सड़कोंं का टूटा हुआ मलबा डाला गया है। उन्होंने तालाब की सफाई कराकर सौंदर्यीकरण कराने की शिकायत की है। डीएम वीके सिंह ने जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।