{"_id":"6ae34a8667321daf63033247","slug":"dispute-over-the-demolition-of-a-public-drain-plea-filed-with-the-sdm-meerut-news-c-44-1-smrt1055-114076-2026-10-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: सरकारी नाली तोड़ने पर विवाद, एसडीएम से लगाई गुहार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: सरकारी नाली तोड़ने पर विवाद, एसडीएम से लगाई गुहार
विज्ञापन
- विरोध करने पर गाली-गलौज और झूठे केस में फंसाने की धमकी देने का आरोप
संवाद न्यूज एजेंसी
सरधना। जाफराबाद दुर्वेशपुर गांव में सरकारी नाली को बंद करने को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। गांव निवासी नदीम ने प्रधान पति समेत तीन लोगों पर नाली क्षतिग्रस्त कर बंद कराने और विरोध करने पर धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने बृहस्पतिवार को एसडीएम को शिकायत पत्र देकर नाली बंद करने से रोकने और कार्रवाई की मांग की है।
नदीम पुत्र अमीर के अनुसार, गांव में मोमीन और अफसर के घर के सामने से सरकारी नाली गुजर रही है। आरोप है कि प्रधान पति लियाकत द्वारा नाली को बंद कराया जा रहा है। नाली को तोड़कर क्षतिग्रस्त भी कर दिया गया है। नदीम का कहना है कि नाली बंद होने से आसपास के घरों में गंदगी फैलने और जलनिकासी की समस्या पैदा हो सकती है। आरोप है कि नदीम ने विरोध किया तो उसके साथ गाली-गलौज की गई और वहां से भगा दिया गया।
साथ ही झूठे मुकदमे में फंसाकर जेल भिजवाने की धमकी भी दी गई। पीड़ित ने गांव में विवाद बढ़ने और शांति व्यवस्था प्रभावित होने की आशंका जताई है। उसने एसडीएम से मामले की जांच कराकर सरकारी नाली को बंद होने से रोकने और उसकी स्थिति बहाल कराने की मांग की है। एसडीएम उदित नारायण सेंगर ने राजस्व टीम व थाना पुलिस को जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।