फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Dispute over student's behavior at school; principal files FIR against a woman

Meerut News: स्कूल में छात्र के व्यवहार पर विवाद, प्रधानाचार्य ने महिला पर दर्ज कराई प्राथमिकी

Mon, 26 Oct 2026 10:15 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 26 Oct 2026 10:15 PM IST
विज्ञापन
Dispute over student's behavior at school; principal files FIR against a woman
- फोन पर गाली-गलौज, स्कूल में धक्का-मुक्की और जान से मारने की धमकी देने का आरोप
विज्ञापन

- पिता ने शिक्षक पर प्रताड़ित करने और स्कूल में मानक पूरे न होने का आरोप लगाया
संवाद न्यूज एजेंसी
खरखौदा। पांची स्थित एमएस हेरिटेज स्कूल में कक्षा 11वीं के छात्र के व्यवहार को लेकर विवाद हो गया। प्रधानाचार्य ने छात्र की मां पर फोन पर गाली-गलौज करने, स्कूल पहुंचकर अभद्रता और धक्का-मुक्की करने के साथ जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने प्रधानाचार्य की तहरीर पर छात्र की मां के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। छात्र के पिता ने स्कूल प्रबंधन पर उनके बेटे को प्रताड़ित करने और विद्यालय में मानक पूरे नहीं होने के आरोप लगाए हैं।
प्रधानाचार्य रंजना वर्मा के अनुसार, कक्षा 11वीं में पढ़ने वाला मानव त्यागी कक्षा में हूटिंग करता था। करीब एक महीने पहले भी इसे लेकर शिकायत हुई थी। आरोप है कि उस समय छात्र के परिजनों ने उपप्रधानाचार्य के साथ मारपीट भी की थी। विद्यालय प्रबंधन ने शिकायत करने के बजाय समझा-बुझाकर मामला शांत करा दिया था।
विज्ञापन

प्रधानाचार्य का आरोप है कि 24 अक्तूबर को छात्र ने दोबारा कक्षा में हूटिंग करने के साथ अभद्रता की। उन्होंने छात्र को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं माना। उसके परिजनों को स्कूल बुलाया गया। आरोप है कि छात्र की मां ज्योति ने पहले फोन पर गाली-गलौज की और फिर विद्यालय पहुंचकर उनके साथ धक्का-मुक्की करते हुए जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ विश्व ज्योति राय का कहना है कि मामले में तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। जांच के बाद वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

पिता बोले- शिक्षक एक साल से कर रहा प्रताड़ित
छात्र मानव त्यागी के पिता रजनीश त्यागी ने आरोपों को लेकर अलग पक्ष रखा। उनका कहना है कि विद्यालय में निर्धारित मानक पूरे नहीं हैं। शिक्षक फुरकान एक साल से उनके बेटे को प्रताड़ित कर रहा है। इसी का विरोध करने के लिए उनकी पत्नी ज्योति विद्यालय गई थीं। उन्होंने विद्यालय में बिना योग्यता के शिक्षक होने का आरोप लगाते हुए कहा कि वह मामले की शिकायत सीबीएसई बोर्ड, जिलाधिकारी और मंडलायुक्त से करेंगे।


प्रधानाचार्य बोलीं- कैमरों में कैद है घटना
प्रधानाचार्य रंजना वर्मा का कहना है कि विद्यालय में लगे कैमरों में घटना की फुटेज मौजूद है। उन्होंने विद्यालय पर लगाए गए आरोपों को निराधार बताया है। पुलिस ने मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed