{"_id":"6a4fcb069be8ebe9cd0fa15f","slug":"dispute-escalates-in-college-society-elections-meerut-news-c-42-1-smrt1030-106105-2026-07-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: कॉलेज के सोसाइटी चुनाव में बढ़ा विवाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: कॉलेज के सोसाइटी चुनाव में बढ़ा विवाद
विज्ञापन
- दोनों पक्षों ने चुनाव अधिकारी को सौंपे प्रार्थना पत्र
संवाद न्यूज एजेंसी
लावड़। राष्ट्रीय इंटर कॉलेज की कल्याणकारी एजुकेशन सोसाइटी के चुनाव को लेकर विवाद और गहरा गया है। सदस्यता सूची और चुनाव प्रक्रिया पर उठे सवालों के बीच बृहस्पतिवार को दोनों पक्षों ने चुनाव अधिकारी को अलग-अलग प्रार्थना पत्र देकर अपनी आपत्तियां दर्ज कराईं।
आजीवन सदस्य संत कुमार भारती ने चुनाव अधिकारी को दिए प्रार्थना पत्र में चुनाव कार्यक्रम में स्थान, समय और अन्य आवश्यक जानकारियां स्पष्ट न होने का मुद्दा उठाया। उन्होंने मांग की कि पूरी चुनाव प्रक्रिया का संशोधित कार्यक्रम सभी विवरणों के साथ दोबारा प्रकाशित किया जाए, ताकि किसी भी सदस्य को भ्रम की स्थिति का सामना न करना पड़े।
दूसरे पक्ष से समय सिंह ने चुनाव अधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर पूर्व पदाधिकारियों के राष्ट्रीय इंटर कॉलेज परिसर में प्रवेश करने और वहां बैठक आयोजित करने पर रोक लगाने की मांग की। उनका आरोप है कि इससे चुनाव प्रक्रिया प्रभावित हो सकती है। इससे पहले बुधवार को संत कुमार भारती पक्ष के राजीव शर्मा ने सदस्यता सूची में 117 सदस्यों को शामिल किए जाने और वर्ष 2010 में निरस्त सूची को आधार बनाए जाने का आरोप लगाया था। इन आरोपों के बाद चुनाव प्रक्रिया को लेकर दोनों पक्ष आमने-सामने हैं।
विज्ञापन
जिला समाज कल्याण अधिकारी एवं चुनाव अधिकारी सुनील कुमार सिंह ने बताया कि प्राप्त सभी प्रार्थना पत्रों और आपत्तियों का नियमानुसार परीक्षण किया जाएगा।