{"_id":"6a46ce26a13d626af4089e88","slug":"dispute-between-sister-in-law-and-brothers-wife-turns-violent-neighbor-beaten-while-trying-to-intervene-meerut-news-c-72-1-mct1012-155609-2026-07-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: ननद-भाभी के झगड़े में खूनी संघर्ष, बीच-बचाव करने आए पड़ोसी को भी पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: ननद-भाभी के झगड़े में खूनी संघर्ष, बीच-बचाव करने आए पड़ोसी को भी पीटा
Fri, 03 Jul 2026 02:16 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
Updated Fri, 03 Jul 2026 02:16 AM IST
विज्ञापन
ग्रामीणों ने हमलावरों को घेरकर पीटा, गाड़ी तोड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी
गंगानगर। सलारपुर गांव में बृहस्पतिवार शाम ननद और भाभी के बीच हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। आरोप है कि भाभी ने मायके पक्ष के लोगों को बुलाकर ननद की पिटाई करवाई। बीच-बचाव करने पहुंचे पड़ोसी को भी पीटा गया। इसके बाद ग्रामीणों ने मायके पक्ष के लोगों को घेर लिया और मारपीट कर उनकी गाड़ी में तोड़फोड़ कर दी। घटना में दोनों पक्षों के पांच लोग घायल हो गए।
इंचौली निवासी शहजादी का निकाह सलारपुर निवासी शेरखान से हुआ था। कुछ समय पहले सड़क हादसे में शेरखान की मौत हो गई थी। इसके बाद शहजादी का निकाह उसके देवर सानू से कर दिया गया। गुरुवार दोपहर सानू की शादीशुदा बहन आसमा का शहजादी से विवाद हो गया।
आरोप है कि विवाद के बाद शहजादी ने अपने मायके से भाई रिजवान, शहबाज, बोने, बहन अनीस और मां गुलीशान को बुला लिया। आरोप है कि उन्होंने आसमा को घर से बाहर खींचकर मारपीट की। शोर सुनकर बीच-बचाव करने पहुंचे पड़ोसी वकील मोहम्मद फारूक के साथ भी मारपीट की गई।
विज्ञापन
घटना की जानकारी मिलते ही मोहल्ले के लोग एकत्र हो गए और इंचौली से आए लोगों को घेर लिया। दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। मायके पक्ष के लोग जान बचाकर हाईवे की सर्विस रोड की ओर भागे, लेकिन वहां भी उनके साथ मारपीट की गई और उनकी गाड़ी में तोड़फोड़ कर दी गई।
दोनों पक्षों के 5 लोग घायल
सूचना पर गंगानगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को थाने ले गई। बाद में सभी घायलों का जिला अस्पताल में मेडिकल कराया गया। मेडिकल में इंचौली निवासी शहबाज को गंभीर चोटें आई हैं। घायल वकील मोहम्मद फारूक ने गंगानगर थाने में तहरीर दी है। घटना की जानकारी पर सलारपुर ग्राम प्रधान सुनील कुमार भी मौके पर पहुंचे और गांव में आकर मारपीट करने का विरोध जताया। सीओ सदर देहात सुधीर सिंह ने बताया कि ससुराल और मायके पक्ष के बीच विवाद हुआ है। दोनों पक्षों के पांच लोग घायल हैं। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज के आधार पर मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।