{"_id":"5cf3e19ebdec220734075cca","slug":"dispute-and-beaten-in-two-youth-groups-in-train-at-baghpat","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: ट्रेन में सीट पर बैठने को लेकर विवाद, दो युवकों के गुटों में जमकर मारपीट, मची अफरा-तफरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: ट्रेन में सीट पर बैठने को लेकर विवाद, दो युवकों के गुटों में जमकर मारपीट, मची अफरा-तफरी
Sun, 02 Jun 2019 08:22 PM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
Published by: कपिल kapil
Updated Sun, 02 Jun 2019 08:22 PM IST
विज्ञापन
यूपी पुलिस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली से दिल्ली जाने वाली पैसेंजर ट्रेन में रविवार को सीट पर बैठने को लेकर दो युवकों के गुटों में जमकर मारपीट हुई। जिससे ट्रेन में सवार यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पहुंची जीआरपी ने युवकों को पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन वे भाग निकले। मामला यूपी के बागपत जिले का है।
विज्ञापन
शामली से दिल्ली जाने वाली ट्रेन नंबर 51910 जैसे ही बावली हाल्ट से रवाना हुई। ट्रेन में सवार दो युवकों के गुटों में सीट पर बैठने को लेकर कहासुनी हो गई। देखते ही देखते युवकों ने एक-दूसरे पर लात-घुसे व बेल्टों से हमला बोल दिया। जिससे ट्रेन में सवार यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। यात्रियों ने जीआरपी को फोन पर इसकी सूचना दी।
विज्ञापन
वहीं सूचना मिलने के बाद जीआरपी इंस्पेक्टर राजीव पुलिस बल के साथ बड़ौत रेलवे स्टेशन पर पहुंचे। ट्रेन जैसे ही बड़ौत रेलवे स्टेशन पर रूकी तो जीआरपी को देख युवक दूसरी खिड़की से भाग निकले। उन्हें पकड़ने का भी प्रयास किया, लेकिन वे हाथ नहीं लग सके।
विज्ञापन
स्टेशन मास्टर का कहना था कि मारपीट जैसी कोई घटना नहीं है। कभी-कभी यात्रियों में सीट पर बैठने को लेकर कहासुनी हो जाती है।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/