फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Displeasure among women due to increase in the price of domestic cylinder

घरेलू सिलिंडर के दाम बढ़ने से महिलाओं में नाराजगी

Mon, 06 Sep 2021 11:47 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 06 Sep 2021 11:47 PM IST
विज्ञापन
Displeasure among women due to increase in the price of domestic cylinder
घरेलू सिलिंडर के दाम बढ़ने से महिलाओं में नाराजगी
विज्ञापन

खतौली। घरेलू गैस सिलिंडर के लगातार दाम बढ़ने से महिलाओं ने केंद्र सरकार के प्रति नाराजगी है। महिलाओं ने कहा कि दाम बढ़ने से रसोई का बजट बिगड़ गया है। केंद्र की सरकार को जनता के हित में सिलिंडरों के बढ़े हुए दाम को वापस लेना चाहिए।
केंद्र सरकार द्वारा रसोई गैस सिलिंडर का दाम बढ़ाने से रसोई का बजट बिगड़ रहा है। मध्यम वर्ग के लोगों को खासी परेशानी हो रही है।
- मीनाक्षी अहलावत ग्राम भैंसी
रसोई गैस सिलिंडर पर मिलने वाली सब्सिडी न के बराबर हो गई है। बढ़ती महंगाई में घर चला पाना मुश्किल है। - राखी चौहान, ग्राम पाल
व्यावसायिक गैस सिलिंडर के बढ़ते दामों पर सरकार को लगाम लगाना चाहिए। गैस सिलिंडर गरीब से लेकर अमीर तक सभी की जरूरत है। - पूर्व प्रधान गीता राणा- ग्राम ताजपुर
विज्ञापन

- गैस सिलिंडर महंगा होने के गरीब की थाली में रोटी कम होती जा रही है। केंद्र सरकार को जनता के हितों से कोई मतलब नहीं है। - भारती खारी- बुआड़ा खुर्द
सरकार का आम जनता की ओर सरकार का कोई ध्यान नहीं है। गैस सिलिंडर पर पिछले छह माह में लगातार दाम बढ़ाए जाना गरीब की थाली में छेद करने के बराबर है। - कांग्रेस ब्लाक अध्यक्ष निवेश राणा
विज्ञापन
विज्ञापन

रसोई गैस के ऐसे बढे़ दाम
माह- घरेलू सिलिंडर- व्यावसायिक सिलिंडर
अप्रैल- 816.00- 1647.00
मई- 816.00-1602.00
जून- 816.00- 1479.50
जुलाई-841.50-1564.50
16 अगस्त- 841.50-1632.50
17 अगस्त-866.50-1632.50
सितंबर-891.50- 1707.50
दाम बढ़ने से गृहिणियों के माथे पर छाई चिंता की लकीरें
फोटो...
संवाद न्यूज एजेंसी
बुढ़ाना।
- सरकार ने रसोई गैस के दाम बढ़ाकर लोगों की कमर तोड़ दी है। पिछले 15 दिनों में गैस सिलिंडर 50 रुपये महंगा हो गया है। - प्रीति सिंह, गृहणी
- रसोई गैस सिलिंडर के दाम बढ़ने से रसोई का बजट बिगड़ गया है। इस बार घरेलू गैस सिलेंडर पर वृद्धि होने से वह परेशान है। - अनीता त्यागी, गृहिणी
- हर महीने गैस सिलिंडर के दामों को बढ़ाया जा रहा है। ऐसे में रसोई चलानी मुश्किल हो गई है। कीमतों में इतना उछाल आना परेशान करने वाला है। - पूनम कुशवाहा, गृहिणी

- सरकार गैस के दाम से बढ़ा रही है, लेकिन सब्सिडी कितनी मिलेगी, इसका पता नहीं। सब्जी के दाम भी आसमान छूू रहे हैं। ऐसे में रसोई का बजट दिनोंदिन बिगड़ता जा रहा है। - पायल, गृहिणी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed