फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Discussion on SC ST employee problems and class-specific schemes

Meerut News: एससी एसटी कर्मचारी समस्याओं और वर्ग विशेष की योजनाओं पर चर्चा

Thu, 05 Mar 2026 09:09 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 05 Mar 2026 09:09 PM IST
विज्ञापन
Discussion on SC ST employee problems and class-specific schemes
सरधना। एससी-एसटी वर्ग की समस्याओं के निस्तारण के लिए नगर पालिका में राज्य आयोग के सदस्य महिपाल
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सरधना। एससी-एसटी वर्ग की समस्याओं के निस्तारण के लिए नगर पालिका में राज्य आयोग के सदस्य महिपाल वाल्मीकि का आधिकारिक दौरा हुआ। उनके आगमन पर अधिशासी अधिकारी दीपिका शुक्ला और स्टाफ ने उनका स्वागत किया।
पालिका के अब्दुल कलाम सभागार में कर्मचारी और कर्मचारी यूनियनों के प्रतिनिधियों ने महिपाल वाल्मीकि का स्वागत किया। उपस्थित लोगों ने अपनी समस्याओं और मांगों से उन्हें अवगत कराया, जिनका आयोग सदस्य ने समाधान करने का आश्वासन दिया। कर्मचारी यूनियनों द्वारा आयोग को प्रदेश सरकार से जुड़ी समस्याओं का ज्ञापन भी सौंपा गया।
विज्ञापन

यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष सुभाष चावरिया ने आउटसोर्सिंग कर्मचारियों को नियमित करने की मांग रखी। महिपाल वाल्मीकि ने आश्वासन दिया कि वह प्रभावी तरीके से इन समस्याओं को शासन स्तर पर पहुंचाकर समाधान कराने का प्रयास करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

समाज कल्याण विभाग के एडीओ ने प्रदेश सरकार द्वारा संचालित मोतियाबिंद योजना के संबंध में जानकारी दी। आयोग सदस्य ने 60 वर्ष से अधिक आयु के व्यक्तियों के लिए निशुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन कैंप लगाने के निर्देश दिए। साथ ही विधवा पेंशन, विकलांग पेंशन, आयुष्मान कार्ड जैसी योजनाओं को लागू कर वंचितों तक लाभ पहुंचाने के निर्देश दिए।

इस मौके पर पूर्व अध्यक्ष निजाम अंसारी, ईओ दीपिका शुक्ला, सुभाष चावरिया, महिपाल वाल्मीकि, सुगन चंद ढिगान, विक्की पार्चा, अमित कुमार, मोहन कुमार, सोहनवीर सिंह उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed