फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Discussion on farmers' problems

Meerut News: किसानों की समस्या पर की चर्चा

Tue, 09 Jun 2026 08:55 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 09 Jun 2026 08:55 PM IST
विज्ञापन
Discussion on farmers' problems
सरधना। भाकियू रक्षक की बैठक में मौजूद पदा​धिकारी। स्वयं
सरधना। नगर के कालंद मार्ग स्थित एक निजी फार्म में भाकियू रक्षक की बैठक आयोजित की गई। अध्यक्षता राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी वीरेंद्र सिंह ओहलान ने की। बैठक में किसानों की समस्या को लेकर चर्चा की गई। साथ ही संगठन विस्तार पर जोर दिया गया। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह ओहलान ने कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को संगठन की मजबूती और किसान हितों के लिए सक्रिय रहने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि संगठन का उद्देश्य किसानों, मजदूरों और आम लोगों की समस्याओं का समाधान कराना है। कहा कि संगठन से जुड़े पदाधिकारी और कार्यकर्ता किसी भी प्रकार के दबाव से डरने वाले नहीं होने चाहिए। उन्होंने कहा कि संगठन में अनुशासन सर्वोपरि है। किसी भी महिला के प्रति गलत व्यवहार करने वाले व्यक्ति के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र चौधरी, बिल्लू त्यागी, सुभाष सिंह मलिक, सुनील ठाकुर आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed