फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Discussion on farmers' problems, expansion of the organization

Meerut News: किसानों की समस्याओं पर मंथन, संगठन का विस्तार

Mon, 01 Jun 2026 07:20 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 01 Jun 2026 07:20 PM IST
विज्ञापन
Discussion on farmers' problems, expansion of the organization
सरधना। गांव घसोली में भाकियू किसान क्रांति की बैठक में विचार रखते जिलाध्यक्ष नि​खिल राव। संगठन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सरधना। गांव घासोली में भारतीय किसान यूनियन किसान क्रांति की बैठक आयोजित की गई। किसानों और मजदूरों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा करते हुए उनके समाधान के लिए रणनीति बनाई गई। साथ ही संगठन विस्तार करते हुए कई नए पदाधिकारियों की नियुक्ति की गई।

जिलाध्यक्ष निखिल राव ने कृषि लागत में बढ़ोतरी, फसलों के उचित मूल्य, सिंचाई व्यवस्था, बिजली आपूर्ति समेत किसानों की अन्य समस्याओं पर विचार-विमर्श किया गया। संगठन पदाधिकारियों ने किसान हितों की रक्षा के लिए संघर्ष को और मजबूत बनाने का संकल्प लिया। संगठन का विस्तार करते हुए गौरव पूनिया को ग्राम उपाध्यक्ष घासोली, फरमान को ग्राम सचिव घासोली, रॉबिन और आस मोहम्मद को युवा तहसील सचिव सदर, इमामुद्दीन को ब्लॉक सचिव रोहटा, मामलेश को तहसील उपाध्यक्ष मेरठ तथा अकबर को ब्लॉक उपाध्यक्ष रोहटा मनोनीत किया गया।
विज्ञापन

इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष राजकुमार, राष्ट्रीय सचिव अनुराग चौधरी, प्रदेश सचिव नरेंद्र सिंह, ओमबीर प्रधान, प्रदेश उपाध्यक्ष विकास, महिपाल, संदीप गुप्ता, भूपेंद्र कुमार, हरेंद्र और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed