फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Discussion held on preparations for Atmanirbhar Bharat programme

Meerut News: आत्मनिर्भर भारत कार्यक्रम की तैयारियों पर हुई चर्चा

Thu, 06 Nov 2025 06:31 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 06 Nov 2025 06:31 PM IST
विज्ञापन
Discussion held on preparations for Atmanirbhar Bharat programme
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सरधना। भारतीय जनता पार्टी सरधना नगर मंडल की बैठक मंडल उपाध्यक्ष ललित गुप्ता के प्रतिष्ठान पर आयोजित की गई। बैठक में पार्टी द्वारा चलाए जा रहे विभिन्न अभियानों के अंतर्गत आत्मनिर्भर भारत कार्यक्रम को सफल बनाने पर विस्तृत चर्चा हुई।
यह कार्यक्रम 10 नवंबर की शाम 6:00 बजे सरधना के रामलीला भवन में आयोजित किया जाएगा। मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश के कौशल विकास मंत्री कपिल देव अग्रवाल होंगे। समारोह की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष शिव कुमार राणा करेंगे। कार्यक्रम में पूर्व विधायक संगीत सिंह सोम गौरव अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। यह आयोजन नगर के सभी छोटे-बड़े उद्यमियों, व्यापारियों, अधिवक्ताओं, शिक्षकों, डॉक्टरों तथा अन्य वर्गों के लिए रहेगा।
विज्ञापन

बैठक में पार्टी कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए जिम्मेदारियां तय कीं और इसे भव्य रूप से आयोजित करने के लिए अधिक से अधिक लोगों से सहभागिता की अपील की। बैठक में मंडल अध्यक्ष आलोक जैन, राजीव जैन, विनोद जैन, दीपक शर्मा, डॉ. ओमकार पुंडीर, सुभाष वेद, संजय पंवार, जितेंद्र विश्वकर्मा, शालिनी सैनी, शंकर लोधे, नीटू वर्मा, मुदित माहेश्वरी, रक्षित गर्ग, सुमित कुमार उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed