फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   discussed the behavior of consumers

उपभोक्ताओं के व्यवहार पर विमर्श किया

Tue, 05 Nov 2019 02:24 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 05 Nov 2019 02:24 AM IST
विज्ञापन
discussed the behavior of consumers
सरूरपुर। संजय गांधी पीजी कॉलेज सरूरपुर के अर्थशास्त्र विभाग में सोमवार को अतिथि व्याख्यान का आयोजन किया गया। जिसमें वक्ताओं ने उपभोक्ताओं के व्यवहार के सिद्धांतों के विषय पर विचार रखे।
विज्ञापन

संजय गांधी पीजी कॉलेज सरूरपुर में सोमवार को आयोजित व्याख्यान में श्री शालिगराम शर्मा स्मारक महाविद्यालय रासना की अर्थशास्त्र की प्रोफेसर डॉ. रंजू नारंग ने विचार रखे। विषय उपभोक्ता व्यवहार सिद्धांतों को वर्तमान परिप्रेक्ष्य में समीक्षा रहा। जिसके अंतर्गत उपभोक्ता का व्यवहार किस प्रकार अर्थव्यवस्था की प्रगति में योगदान देता है। वहीं, वर्तमान परिस्थिति में कौन से कारक उपभोक्ता को प्रोत्साहित करते हैं। इसकी जानकारी दी गई। वक्ताओं ने कहा कि एक उपभोक्ता वह होता है जो संगठन द्वारा बेचे जाने वाले सामानों और सेवाओं का उपभोग करने के लिए राशि चुकाता है। उपभोक्ता प्रत्येक देश की हर आर्थिक प्रणाली की मांग और आपूर्ति शृंखला में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। माल और सेवाओं के उत्पादकों को उत्पादन के उद्देश्य की कमी होगी। क्योंकि उनके उत्पादों की मांग नहीं होगी। उपभोक्ता व्यवहार का लक्ष्य इसका विश्लेषण करना है कि उपभोक्ता अधिकतम संतुष्टि पाने के लिए अपनी आय को विभिन्न उपयोगों के लिए आवंटित करता है। इस सिद्धांत के अंतर्गत विभिन्न वस्तुओं की मांग एवं विभिन्न उपयोगों में आय के आवंटन के बारे में मुख्य रूप से विश्लेषण किया जाता है। उपभोक्ता सिद्धांत का विश्लेषण करने के लिए हमें पहले इसकी जांच करनी होती है कि उपभोक्ता वस्तुओं को किस प्रकार वरीयता देता है। हमें उनके द्वारा उपभोग की गई वस्तुओं द्वारा उनको मिली संतुष्टि को जांचना होता है। कार्यक्रम का संचालन अर्थशास्त्र की विभागाध्यक्ष डॉ. सविता तोमर ने किया। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. वीरेंद्र सिंह ने विषय को वर्तमान परिप्रेक्ष्य में उपयोगी एवं प्रासंगिक बताया। कार्यक्रम में हरेंद्र सिंह, डॉ. रीना तोमर, डॉ. रजनीश मिश्रा, डॉ. अनिता, डॉ. डीएस सिंह, डॉ. नीरज तोमर, डॉ. वीरेंद्र सिंह यादव, डॉ. रितु कुमारी, शिवानी का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed