फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Discount pass will be effective from the night of 14 August

अन्य केंद्रों के ध्यानार्थ 14 अगस्त की रात से प्रभावी होगा डिस्काउंट पास

Wed, 13 Aug 2025 10:27 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 13 Aug 2025 10:27 PM IST
विज्ञापन
Discount pass will be effective from the night of 14 August
- फास्टैग में तीन हजार रुपये का रिचार्ज कराकर दो सौ बार टोल से गुजर सकेंगे निजी वाहन चालक
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। नेशनल हाईवे अथाॅरिटी ऑफ इंडिया एनएचएआई के तत्वावधान में टोल प्लाजा से गुजरने वाले निजी वाहन चालकों को टोल शुल्क में राहत देने के लिए डिस्काउंट पास नीति लागू की जा रही है। यह नीति 14 अगस्त रात 12 बजे से लागू होगी। इस नियम के अनुसार निजी वाहन चालक फास्टैग में तीन हजार रुपये का रिचार्ज कराकर दौ सौ बार टोल प्लाजा से निकल सकेंगे। एनएचएआई भी अभियान चलाकर वाहन चालकों को जागरूक करेगा।


काशी टोल प्लाजा का संचालन करने वाली कंपनी क्यूब हाईवेज के सीनियर मैनेजर भूपेश त्यागी ने बताया कि अभी निजी वाहन चालकों को एनएचएआई के टोलप्लाजा से गुजरने के लिए 170 रुपये का टोल शुल्क देना पड़ता है। वाहन चालकों के जेब के बोझ को कम करने के लिए एनएचएआई नई डिस्काउंट नीति लागू कर रहा है। जिसके अनुसार निजी वाहन चालक तीन हजार रुपये में डिस्काउंट पास बनवाकर एनएचएआई के टोलप्लाजा से 200 बार सफर कर सकते हैं। बताया कि इसके लिए भी वाहन चालकों के फास्टैग अकाउंट में पाॅजिटिव बैलेंस होना जरूरी है अगर पाॅजिटिव बैलेंस नही होगा तो हर्जाने के तौर पर दोगुना टोल शुल्क देना होगा। यह नियम 14 अगस्त की रात 12 बजे से लागू होगा। उन्होंने वाहन चालकों से फास्टैग को अपने वाहनों के शीशे पर लगाने की अपील की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed