फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   dirty water coming out from taps

Meerut News: टोंटियों से निकल रहा गंदा पानी

Wed, 12 Jun 2024 03:42 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Updated Wed, 12 Jun 2024 03:42 AM IST
विज्ञापन
dirty water coming out from taps
जनक नगर के नल से निकलता कीचडयुक्त काला पानी।
सहारनपुर। महानगर में पेयजल समस्या कम नहीं हो रही है। प्रतिदिन अलग क्षेत्र में नई समस्या पैदा हो रही है। मंगलवार को वार्ड 28 के जनक नगर और वार्ड 55 के मिशन कंपाउंड के घरों में टोंटियों से काला और रेतीला पानी आया।
विज्ञापन

दरअसल, जैसे-जैसे गर्मी बढ़ रही है महानगर में पानी कि किल्लत भी बढ़ती जा रही है। कुछ कॉलोनियों में पानी की सप्लाई का संकट हो रहा है तो कुछ क्षेत्र ऐसे भी हैं जहां पर मंगलवार सुबह पानी की जगह कीचड़ आया। काला और बदबूदार पानी लोगों के लिए परेशानी का सबब बना। इसकी वजह से लोग सुबह के रोजमर्रा के जरूरी काम तक नहीं कर पाए। कुछ लोगों ने उक्त पानी का वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर डालने के साथ ही नगर निगम के अधिकारियों को भेजे, जिससे समस्या का समाधान हो जाए।
विज्ञापन

वहीं, महानगर का पॉश क्षेत्र मिशन कंपाउंड भी पानी की किल्लत झेल रहा है। पार्श्वनाथ प्लाजा के पास पूरी गली के घरों में रेतीला पानी आ रहा है। स्थानीय लोगों ने नलों पर कपड़ा बांधा हुआ है, जिससे कि पानी छनकर आ सके, लेकिन उसके बाद भी रेत आ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- टैंक और पाइपलाइन हो रही चोक
मिशन कंपाउंड के लोगों ने बताया कि रेतीला पानी आने के कारण छतों पर रखे टैंकों में रेत जमा हो रहा है, जिसे बार-बार साफ कराना पड़ रहा है। इसके अलावा घरों में दीवारों के अंदर डाली पाइपलाइनों में भी रेत जमा होने से वे जाम हो गईं हैं। पानी ठीक से नहीं आ रहा है।
- नागरिकों की बात
- जनक नगर निवासी वजीर अहमद ने बताया कि मंगलवार को सभी घरों में कीचड़ भरा काला पानी आया है। जिसकी वजह से लोग नाश्ता तक तैयार नहीं कर सके।
- जनक नगर निवासी फरहा ने बताया कि काला पानी आने के अलावा पानी आने का कोई समय भी निर्धारित नहीं है। सुबह आठ बजे तक पानी आने के बाद दिन भर पानी नहीं आता, जिसकी वजह से परेशानी रहती है।
- जनक नगर निवासी गृहणी यशोधरा सक्सेना ने बताया कि कीचड़ भरा पानी आने की वजह से उनकी छत पर रखे टैंक में कीचड़ जमा हो गया है। वह सुबह के रोजमर्रा के काम भी नहीं कर सकी।
- मिशन कंपाउंड निवासी आयुष जैन ने बताया कि कॉलोनी में कई दिन से पानी में रेत आ रहा है। नलों पर कपड़ा बांधकर पानी को छानने का प्रयास हैं, लेकिन फिर भी रेत है। घरों की लाइनें चोक हो गईं हैं।

- सड़कों पर काम चल रहा है, जिसकी वजह से कुछ जगहों पर पाइपलाइन फटने की शिकायतें मिली हैं, जिनको तुरंत ठीक कराया जा रहा है। जनकनगर और मिशन कंपाउंड की समस्या दूर कराने के लिए संबंधित अभियंता को निर्देश दिए गए हैं। - बीके सिंह, महाप्रबंधलक, जलकल, नगर निगम।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed