फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Dilapidated wall collapses while teenager is relieving himself; he dies a painful death after being trapped under the debris.

Meerut News: शौच के दौरान गिरी जर्जर दीवार, मलबे में दबकर किशोर की दर्दनाक मौत

Tue, 14 Jul 2026 02:32 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jul 2026 02:32 AM IST
विज्ञापन
Dilapidated wall collapses while teenager is relieving himself; he dies a painful death after being trapped under the debris.
मेडिकल क्षेत्र के मंगल पांडे नगर  में दीवार गिरने से अमित की मौत के बाद पोस्टमार्टम हाउस पर मौज
मेडिकल थाना क्षेत्र के मंगल पांडे नगर में सोमवार सुबह 15 वर्षीय किशोर अमित कुमार की दीवार के मलबे में दबकर मौत हो गई। जबकि उसके दो साथी बॉबी और एक अन्य किशोर घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई जिसके बाद स्थानीय लोगों ने कड़ी मशक्कत कर मलबे से तीनों को बाहर निकाला।
विज्ञापन

बहराइच के रहने वाले अमरीश ने बताया कि वह और उनके बड़े भाई बाबूलाल मंगल पांडे नगर के पास सड़क किनारे पिछले करीब 20 वर्षों से झोपड़ी बनाकर रह रहे हैं और कूड़ा बीनकर अपना गुजारा करते हैं। अमित के पिता बाबूलाल और उनकी पत्नी मीना कुमारी अपने पैतृक गांव गए हुए थे। सोमवार सुबह करीब 5:30 बजे अमित अपने दो साथियों के साथ झोपड़ी से लगभग 50 मीटर दूर शौच के लिए गया था। वे तीनों एक पुरानी जर्जर दीवार के पास बैठे थे तभी अचानक दीवार भरभराकर उन पर गिर पड़ी। चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग और राहगीर मौके पर पहुंचे और ईंट-पत्थर हटाकर किशोरों को बाहर निकाला।
विज्ञापन

अस्पताल में घोषित किया गया मृत
सूचना पाकर मेडिकल थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची। घायलों को तुरंत मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने अमित कुमार को मृत घोषित कर दिया। हादसे में बॉबी के दाहिने पैर की हड्डी टूट गई है जबकि तीसरे किशोर को मामूली चोटें आई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा
एसपी सिटी विनायक गोपाल भोसले ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया है। फिलहाल पुलिस को कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी। घटना के समय झोपड़ी पर केवल अमित की दादी मौजूद थीं। चाचा अमरीश ने फोन पर बहराइच गए भाई बाबूलाल और भाभी मीना कुमारी को हादसे की दुखद जानकारी दी। पोस्टमार्टम के बाद परिजन अमित का शव लेकर अंतिम संस्कार के लिए बहराइच रवाना हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed