फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   'Dikshaotsav' begins today at CCSU before convocation

Meerut News: दीक्षांत से पहले सीसीएसयू में ‘दीक्षोत्सव’ आज से

Mon, 01 Jun 2026 08:33 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 01 Jun 2026 08:33 PM IST
विज्ञापन
'Dikshaotsav' begins today at CCSU before convocation
अमर उजाला...सीसीएसयू में दीक्षांत समारोह के सम्बंध में जानकारी दी गयी।
- साहित्य, संस्कृति, स्वास्थ्य का होगा संगम, 2 से 10 तक होंगे कार्यक्रम
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय में प्रस्तावित 38वें दीक्षांत समारोह से पहले विवि प्रशासन ने दीक्षोत्सव का शंखनाद कर दिया है। दो से 10 जून तक होने वाले इस आठ दिवसीय महोत्सव में साहित्यिक, सांस्कृतिक, शैक्षणिक, कलात्मक एवं स्वास्थ्य संबंधी कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। इनका उद्देश्य विद्यार्थियों की रचनात्मक, बौद्धिक एवं सांस्कृतिक प्रतिभाओं को मंच प्रदान करना तथा उन्हें सामाजिक सरोकारों से जोड़ना है।
विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. संगीता शुक्ला ने कहा कि दीक्षांत समारोह केवल उपाधि प्राप्त करने का अवसर नहीं बल्कि विद्यार्थियों की उपलब्धियों का उत्सव भी है। उन्होंने कहा कि दीक्षोत्सव विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने, नेतृत्व क्षमता विकसित करने तथा सामाजिक एवं सांस्कृतिक मूल्यों को आत्मसात करने का अवसर प्रदान करेगा। उन्होंने सभी विभागों एवं संबद्ध महाविद्यालयों से अधिकतम सहभागिता सुनिश्चित करने का आह्वान किया।
विज्ञापन

साहित्यिक एवं सांस्कृतिक परिषद की अध्यक्ष प्रोफेसर नीलू जैन गुप्ता ने बताया कि दीक्षोत्सव के तहत निबंध, भाषण, कविता, देशभक्ति गीत, सामान्य ज्ञान, लोक नृत्य, पोस्टर, स्लोगन, रंगोली एवं संस्थापन कला जैसी प्रतियोगिताएं कराई जाएंगी। समापन समारोह में विजेताओं को सम्मानित किया जाएगा। समारोह की शुरुआत दो जून को नशा मुक्त भारत : युवा शक्ति की जिम्मेदारी विषय पर निबंध प्रतियोगिता से होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस वर्ष दीक्षोत्सव में नवाचार को विशेष महत्व दिया गया है। प्रो. अलका तिवारी ने बताया कि इंस्टॉलेशन आर्ट और सृजनात्मक झांकियां इस बार आकर्षण का केंद्र रहेंगी। प्रतिभागी 'उत्तर प्रदेश की संस्कृति' और 'नारी शक्ति वंदन' जैसे विषयों को कलात्मक एवं प्रभावशाली रूप में प्रस्तुत करेंगे। इस दौरान मां-बेटी स्वास्थ्य सम्मेलन भी होगा। इसमें छात्राओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया जाएगा। विशेषज्ञों द्वारा माताओं और बेटियों को स्वास्थ्य, पोषण, स्वच्छता एवं स्वस्थ जीवनशैली संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की जाएगी। इस अवसर पर प्रो. कृष्णकांत शर्मा, डॉ. अलका तिवारी, डॉ. योगेंद्र गौतम, डॉ. आशीष कौशिक, डॉ. अपेक्षा चौधरी, डॉ. मुनेश कुमार, डॉ. डीएन भट्ट, इंजीनियर प्रवीण पवार, मितेंद्र कुमार गुप्ता एवं दीपक त्यागी सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed