{"_id":"602d6baf8ebc3ee939036ec1","slug":"dikshant-samaroh-modipuram-news-mrt5258826106","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब नौ मार्च को होगा कृषि विवि का दीक्षांत समारोह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब नौ मार्च को होगा कृषि विवि का दीक्षांत समारोह
विज्ञापन
कृषि विवि में अब नौ मार्च को होगा दीक्षांत समारोह
मोदीपुरम। सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में होने वाले दीक्षांत समारोह की तिथि राजभवन के निर्देश के बाद बदल दी गई। कृषि विवि में होने वाला दीक्षांत समारोह अब 10 मार्च की जगह 9 मार्च को होगा।
कृषि विवि के जनसंपर्क अधिकारी रितुल सिंह ने बताया कि बुधवार देर शाम राजभवन से विश्वविद्यालय को जानकारी मिली कि दीक्षांत समारोह 10 मार्च की जगह 9 मार्च को आयोजित किया जाएगा। तिथि बदलने के बाद कुलपति डॉ. आरके मित्तल ने दीक्षांत समारोह के लिए बनाई गई कमेटी के अध्यक्षों के साथ बैठक कर आगे की रणनीति बनाई। कुलपति ने कहा कि जिन छात्र-छात्राओं को मेडल दिए जाने हैं उन्हें पहले 10 मार्च को दीक्षांत होने की सूचना दी गई थी, लेकिन अब उन्हें 9 मार्च के लिए पत्र भेजे जाएंगे। 9 मार्च को ही चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय का भी दीक्षांत समारोह होना है। संभावना है कि सुबह के समय चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय का दीक्षांत समारोह होगा और दोपहर बाद कृषि विवि में दीक्षांत समारोह आयोजित किया जाएगा। संवाद