फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Digital inclusion can empower women

डिजिटल समावेश से बन सकती है महिला सशक्त

Fri, 11 Jul 2025 02:15 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 11 Jul 2025 02:15 AM IST
विज्ञापन
Digital inclusion can empower women
इस्माइल नेशनल महिला पीजी कॉलेज में ऑनलाइन एजुकेशन एंड एलएमएल सेल द्वारा एनसीआरटीसी एवं जेएफपीआर
मेरठ। इस्माईल नेशनल महिला पीजी कॉलेज में ऑनलाइन एजुकेशन एंड एलएमएल सेल द्वारा एनसीआरटीसी एवं जेएफपीआर में कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसका विषय डिजिटल इंक्लूजन: ब्रिजिंग द जेंडर डिवाइड रहा।
विज्ञापन

कार्यशाला के प्रथम सत्र में एनसीआरटीसी वक्ता नरेंद्र ने पीपीटी प्रेजेंटेशन के माध्यम से बताया कि डिजिटल समावेशन या डिजिटल विभाजन को पाटना एक महत्वपूर्ण मुद्दा है, खासकर महिलाओं के लिए। डिजिटल विभाजन महिलाओं और पुरुषों के बीच डिजिटल प्रौद्योगिकियों तक उनकी पहुंच, उपयोग और कौशल में अंतर को संदर्भित करता है। साथ ही उन्होंने डिजिटल विभाजन के बारे में सभी को जानकारी दी।
विज्ञापन

इंटरएक्टिव सेशन में हिंदी विभाग प्रभारी प्रो. दीपा त्यागी, कंप्यूटर लैब प्रभारी डॉ. स्वर्ण ने डिजिटल विभाजन के कारण और डिजिटल समावेश के लाभ व उपाय बताए। प्राचार्य प्रो. अनिता राठी ने बताया कि डिजिटल विभाजन को पाटना एक बहुआयामी चुनौती है। यह एक ऐसा लक्ष्य है, जिसके लिए प्रयास करना महत्वपूर्ण है। डिजिटल समावेशन के माध्यम से महिलाएं सशक्त बन सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्राचार्य प्रो. अनिता राठी ने लाइफ स्किल कार्यशाला के सर्टिफिकेट वितरित किए। संयोजन व संचालन डॉ. स्वर्ण द्वारा किया गया। कार्यक्रम में महिमा ठाकुर, ईरम, निशा गुप्ता व डॉ. मनी भारद्वाज के साथ 80 छात्राओं ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed