{"_id":"69f7542599190143cd08d5a3","slug":"difficulty-in-extinguishing-fire-due-to-lack-of-fire-hydrants-meerut-news-c-44-1-smrt1055-112215-2026-05-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: फायर हाइड्रेंट नहीं होने से आग बुझाने में परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: फायर हाइड्रेंट नहीं होने से आग बुझाने में परेशानी
विज्ञापन
- अग्निशमन अधिकारी ने पालिका से की व्यवस्था की मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
सरधना। कस्बे में अग्निशमन व्यवस्था को लेकर गंभीर खामियां सामने आई हैं। अस्थायी फायर स्टेशन होने के बावजूद फायर ब्रिगेड वाहनों में पानी भरने के लिए पर्याप्त फायर हाइड्रेंट की सुविधा उपलब्ध नहीं है। इस संबंध में अग्निशमन अधिकारी ने नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी को पत्र भेजकर आवश्यक व्यवस्था कराने की मांग की है।
भेजे गए पत्र में बताया कि कस्बे में आग लगने की घटनाओं के दौरान अग्निशमन वाहनों को पानी भरने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। कई बार वाहनों को पानी के लिए कई किलोमीटर दूर जाना पड़ता है, जिससे आग पर समय रहते काबू नहीं पाया जा सकता और नुकसान बढ़ने की आशंका रहती है। अग्निशमन अधिकारी ने पत्र में कहा कि नगर के प्रत्येक ट्यूबवेल और ओवरहेड टैंक के पास फायर हाइड्रेंट स्थापित किए जाएं ताकि आपात स्थिति में तुरंत पानी उपलब्ध हो सके। साथ ही हाइड्रेंट ऐसे स्थानों पर लगाए जाएं जहां फायर ब्रिगेड वाहन आसानी से पहुंच सकें। इसके अलावा हाइड्रेंट के पास आरसीसी प्लेटफॉर्म बनाने की भी मांग की गई है।
उन्होंने उल्लेख किया कि पूर्व में भी नगर के प्रमुख स्थानों पर फायर हाइड्रेंट लगाने का अनुरोध किया गया था लेकिन अब तक इस दिशा में कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। अग्निशमन अधिकारी ने हाल की आग की घटनाओं को देखते हुए नगर पालिका से जल्द व्यवस्था कराने की मांग की है ताकि भविष्य में अग्निकांड की स्थिति में प्रभावी ढंग से राहत और बचाव कार्य किया जा सके।