{"_id":"5fecd45d8ebc3e08be4c8586","slug":"differences-between-father-and-son-over-funeral-of-woman-city-news-mrt518182813","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला के अंतिम संस्कार को लेकर पिता पुत्र में मतभेद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला के अंतिम संस्कार को लेकर पिता पुत्र में मतभेद
विज्ञापन
महिला के अंतिम संस्कार को लेकर पिता-पुत्र में मतभेद
मेरठ। कुछ साल पहले ईसाई धर्म अपनाने का दावा कर रहे बेटे ने मां की मौत के बाद उसे दफनाने की तैयारी कर ली। वहीं पिता हिंदू रीति-रिवाज से अंतिम संस्कार करना चाहता था। सूचना पर पहुंचे भाजपा नेता और हिंदू संगठन के लोगों ने हंगामा कर दिया। पुलिस के पहुंचने पर बेटा फरार हो गया।
कंकरखेड़ा तुलसी कॉलोनी निवासी लोकेश ने बताया कि मंगलवार सुबह बीमारी से पत्नी की मौत हो गई। बड़े बेटे ने मां को दफनाने की तैयारी शुरू कर दी। उसने ताबूत और पादरी को भी बुला लिया। बेटे का कहना था कि वह ईसाई धर्म अपना चुका है। मां ने मरते समय उससे कहा था कि मेरा अंतिम संस्कार अपने धर्म के अनुसार ही करना। लोकेश ने इस बात का विरोध किया। पिता-पुत्र में मतभेद देख क्षेत्रीय लोगों ने हिंदू संगठन और भाजपा नेताओं को घटना की सूचना दे दी। मौके पर भाजपा नेता दुष्यंत रोहटा, वैभव त्यागी, शिवांक, रौशन लाल, बीडी कात्यायन आदि पहुंच गए। हंगामे की सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। भाजपा नेता दुष्यंत रोहटा ने बताया कि युवक के पास कोई कागजात नहीं थे, जिससे वह साबित कर सके उसने धर्म परिवर्तन किया है। बाद में कासमपुर स्थित श्मशान घाट में महिला का हिंदू रीति रिवाज से अंतिम संस्कार किया गया।