{"_id":"674771100446f6abc40bc136","slug":"difference-of-turnover-of-91-crores-in-three-years-of-business-meerut-news-c-29-1-mng1001-134744-2024-11-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: तीन साल के कारोबार में 91 करोड़ के टर्न ओवर का अंतर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: तीन साल के कारोबार में 91 करोड़ के टर्न ओवर का अंतर
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। नवीन मंडी में दाल-चावल के व्यापारी की फर्म से तीन साल में किए गए कारोबार में 91 करोड़ के टर्नओवर का अंतर मिला है। जीएसटी विभाग और ई-मंडी पोर्टल विभाग पर दर्ज अभिलेख की जांच की गई तो मामला खुला।
अभी तक की जांच में सामने आया है कि 91 करोड़ रुपये जीएसटी में दर्शाए गए हैं, लेकिन मंडी शुल्क नहीं दिया गया। कृषि उत्पादन मंडी समिति की ओर से व्यापारी को नोटिस जारी कर अभिलेख तलब किए गए हैं।
कृषि उत्पादन मंडी समिति के सचिव कुलदीप कुमार की ओर से मैसर्स चतर सैन अनिल कुमार के नाम नोटिस भेजा गया है। मंडी समिति का कहना है कि वित्तीय वर्ष 2021-22, 2022-23 और 2023-24 में किए गए कारोबार में 91 करोड़ 14 लाख 38 हजार 827 रुपये टर्न ओवर का अंतर पाया गया है।
विज्ञापन
मंडी समिति ने व्यापारी से अंतर के विषय में बैंक स्टेटमेंट और अन्य दस्तावेज तलब किए, लेकिन अभी तक साक्ष्य उपलब्ध नहीं कराए गए हैं।
पर्याप्त साक्ष्य नहीं दिए जाने पर मंडी समिति की ओर से टर्न ओवर के अंतर पर शुल्क तय कर दिया जाएगा। फर्म के मालिक अंकित गर्ग द गुड खांडसारी एंड मर्चेंट एसोसिएशन के उपमंत्री भी हैं। स