फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Dialogue held at Congress headquarters on the issue of OBC farmers.

Meerut News: ओबीसी किसानों के सवाल पर कांग्रेस मुख्यालय में हुआ संवाद

Thu, 27 Aug 2026 08:41 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 27 Aug 2026 08:41 PM IST
विज्ञापन
Dialogue held at Congress headquarters on the issue of OBC farmers.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मोदीपुरम। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के ओबीसी विभाग के राष्ट्रीय संयोजक चौधरी रवि मलिक की पहल पर कांग्रेस मुख्यालय में उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के किसान नेताओं के साथ किसान संवाद आयोजित किया गया। संवाद में किसानों की समस्याओं, ओबीसी किसान नेतृत्व और राजनीतिक भागीदारी को लेकर वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं के साथ चर्चा हुई।
कार्यक्रम में ओबीसी विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल जय हिंद और उत्तर प्रदेश कांग्रेस प्रभारी एवं एससी विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेंद्र पाल गौतम मौजूद रहे। दोनों नेताओं ने किसान नेताओं से संवाद कर किसानों के मुद्दों को प्रमुखता से उठाने और संगठन को मजबूत करने पर जोर दिया। चौधरी रवि मलिक ने उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के किसान नेताओं को एक मंच पर जोड़ने की पहल की। उन्होंने कार्यक्रम के आयोजन और मंच संचालन की जिम्मेदारी भी संभाली। इस दौरान ओबीसी विभाग के राष्ट्रीय पदाधिकारियों के साथ विभिन्न किसान संगठनों के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पदाधिकारी भी शामिल हुए।
विज्ञापन

विधानसभा चुनाव 2027 को देखते हुए इस संवाद को कांग्रेस की किसान और ओबीसी रणनीति के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। चौधरी रवि मलिक ने कहा कि किसान और ओबीसी नेतृत्व को संगठित कर उनकी राजनीतिक भागीदारी मजबूत करना उनका प्रमुख लक्ष्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed