{"_id":"6adf46ec7e98c34c190f3ab7","slug":"dhruv-and-manish-ran-the-fastest-meerut-news-c-72-1-mct1009-161742-2026-10-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: ध्रुव और मनीष दौड़े सबसे तेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: ध्रुव और मनीष दौड़े सबसे तेज
Mon, 26 Oct 2026 05:56 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
Updated Mon, 26 Oct 2026 05:56 PM IST
विज्ञापन
जिला एथलेटिक्स प्रतियोगिता में कई जनपदों के खिलाड़ियों ने दिखाया दमराज्य प्रतियोगिता के लिए होगा चयन
फोटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। जिला एथलेटिक संघ की ओर से सोमवार को कैलाश प्रकाश स्पोर्ट्स स्टेडियम में एनआईडीजेएएम जूनियर अंडर-14 व अंडर-16 बालक-बालिका एथलेटिक्स प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में मेरठ, बुलंदशहर आदि जनपदों से आए एथलीट ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में 60 मीटर दौड़ में ध्रुव तो 600 मीटर दौड़ में मनीष ने बाजी मारी। प्रतियोगिता में बालक और बालिका दोनों वर्ग में कुल 74 एथलीट ने हिस्सा लिया। इस प्रतियोगिता के माध्यम से ही खिलाड़ियों का चयन राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के लिए होना है। यह प्रतियोगिता 15 से 17 नवंबर तक हैदराबाद तेलंगाना में आयोजित होगी। उद्घाटन क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी जितेंद्र यादव ने किया। जिला एथलेटिक संघ के सचिव अनु कुमार ने बताया कि प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने विभिन्न ट्रैक और फील्ड स्पर्धाओं में हिस्सा लिया। प्रतियोगिता को सफलतापूर्वक संपन्न कराने में जिला एथलेटिक संघ की तकनीकी टीम के सदस्य अंकुर चौधरी, विक्रम सिंह, अनिकेत, फहीम, हिमांशु, आकाश, प्रगति, आशु, सुमित, कुलदीप, अंशुल, संदीप आदि का विशेष योगदान रहा।
यह हैं प्रतियोगिता के परिणाम
अंडर-14 बालक वर्ग • ट्रायथलॉन ए : प्रथम स्थान पर प्रिंस (2351 अंक), द्वितीय सार्थक खारी (1578 अंक), तृतीय नमन देव (1476 अंक)
• ट्रायथलॉन बी: प्रथम अर्नव राणा (1771 अंक), द्वितीय रोहित कुमार (1580 अंक), तृतीय कार्तिक (1520 अंक) • ट्रायथलॉन सी: प्रथम आर्यन चौधरी (2190 अंक), द्वितीय हृतविक सिवाच (2114 अंक), तृतीय अविराज सिंह अहलावत (1439 अंक)
अंडर-14 बालिका वर्ग • ट्रायथलॉन ए: यशस्वी ने 1352 अंकों के साथ प्रथम स्थान प्राप्त किया।
• ट्रायथलॉन बी: प्रथम अंशिका (1624 अंक), द्वितीय दीक्षा, बुलंदशहर (1431 अंक) • ट्रायथलॉन सी: प्रथम छवि राठी (2158 अंक), द्वितीय राशि (1728 अंक)
अंडर-16 बालक वर्ग • 60 मीटर दौड़: ध्रुव (7.67 सेकंड) प्रथम, रोहन कुमार (7.69 सेकंड) द्वितीय, रोहन सिंह (7.71 सेकंड) तृतीय
• 600 मीटर दौड़: मनीष (1:34.44 मिनट) प्रथम, तनिश (1:36.61 मिनट) द्वितीय, वाशु सिंह चौहान (1:38.62 मिनट) तृतीय • 80 मीटर बाधा दौड़: अनमोल कश्यप ने 12.02 सेकंड में दौड़ पूरी कर प्रथम स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
• ऊंची कूद : ध्रुव ने 1.60 मीटर की छलांग लगाकर प्रथम स्थान हासिल किया। • लंबी कूद: यश (4.12 मीटर) प्रथम, रोहन सिंह (3.94 मीटर) द्वितीय, रुदार (3.81 मीटर) तृतीय
• गोला फेंक : देव चौधरी (12.28 मीटर) प्रथम, दक्ष भारद्वाज (12.22 मीटर) द्वितीय, युवराज सिंह (11.39 मीटर) तृतीय •
भाला फेंक: सिद्धार्थ चौधरी (43.26 मीटर) प्रथम, ध्रुव देशवाल (43.06 मीटर) द्वितीय, अवि कसाना (37.72 मीटर) तृतीय
अंडर-16 बालिका वर्ग • 60 मीटर दौड़: काव्या (8.51 सेकंड) प्रथम, बुलंदशहर की भाव्या शर्मा (10.21 सेकंड) द्वितीय
• 600 मीटर दौड़: कीर्ति ने 2:06.56 मिनट में दौड़ पूरी कर प्रथम स्थान प्राप्त किया।
• ऊंची कूद: काव्या ने 1.35 मीटर की छलांग लगाकर प्रथम स्थान हासिल किया।
• लंबी कूद: बुलंदशहर की भाव्या शर्मा ने 3.07 मीटर के प्रदर्शन के साथ प्रथम स्थान प्राप्त किया। • गोला फेंक: बुलंदशहर की अगम्या शर्मा ने 7.60 मीटर के प्रदर्शन के साथ प्रथम स्थान हासिल किया।