फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Dhanteras tomorrow... the festival will be big, if you buy iron on Saturday then bring sweets too.

Meerut News: धनतेरस कल... त्योहार बड़ा होगा वार, शनिवार को लोहा खरीदें ताे मीठा भी लाएं

Thu, 16 Oct 2025 08:06 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 16 Oct 2025 08:06 PM IST
विज्ञापन
Dhanteras tomorrow... the festival will be big, if you buy iron on Saturday then bring sweets too.
-कल से होगी पंच महापर्व की मंगलमई शुरुआत
विज्ञापन

-पूजा के बाद खरीदे जाएंगे वाहन,आभूषण व उपकरण
- बाजारों में पूरी हुई सजावट, खूब हो रही खरीदारी
माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। इस बार महालक्ष्मी का पंच पर्व दीपोत्सव शनिवार से शुरू होगा और यह छह दिन तक चलेगा। दीपोत्सव पर देवी-देवताओं का पूजा अर्चना होगी। धन त्रयोदशी पहला पर्व कार्तिक कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी धनाध्यक्ष कुबेर के पूजन से शुरू होकर मृत्यु के देवता यमराज के लिए दीपदान तक चलेगा। धनतेरस को परंपरागत खरीदारी के प्रचलन के चलते व्यापारी वर्ग में भी खासा उत्साह है। पर्व के पहले दिन महालक्ष्मी पूजन के साथ भगवान धनवंतरि से स्वास्थ्य आरोग्य रूपी धन की कामना की जाएगी। इंडियन काउंसिल ऑफ एस्ट्रोलॉजिकल साइंस के सचिव आचार्य कौशल वत्स ने बताया कि त्योहार वार से बड़ा होता है। शनिवार को लोग लोहे की चीज नहीं खरीदते हैं। उन्होंने कहा कि लोहे की वस्तुओं को घर में लाते समय मीठा भी घर में लाएं।

---
- धनतेरस मां लक्ष्मी की कृपा के खरीदें यह सामान
- धनतेरस के दिन उपहार, बर्तन, गहने और सिक्का की खरीदारी करना शुभ माना जाता है। इसमें मां लक्ष्मी और गणेश जी की चांदी की प्रतिमा का भी विशेष महत्व है। धनवंतरी का जब जन्म हुआ तब उनके हाथ बर्तन था। स्फटिक यंत्र, धनिये के बीज, शंख, कौड़ी, नमक खरीदने से नकारात्मक ऊर्जा नहीं आती और सुख शांति रहती है। झाडू से घर में स्वच्छता बनी रहती है। ज्योतिषाचार्य विनोद त्यागी ने बताया कि धनतेरस इस बार 18 अक्तूबर है और शनिवार भी है। 19 अक्तूबर को भी त्रयोदशी तिथि दोपहर तक व्याप्त हो रही है। ऐसे में अगर आप 18 अक्तूबर को खरीदारी न कर पाएं तो अगले दिन 19 अक्तूबर को शुभ मुहूर्त में खरीदारी कर सकते हैं।
विज्ञापन



धनतेरस पर विशेष पूजन एवं खरीदारी मुहूर्त...
शुभ चौघड़िया (हरी सब्जियां, फल, औषधीय खरीदना शुभ) प्रातः 07:49 से 09:00 बजे तक।
अभिजीत मुहूर्त (गृह प्रवेश-प्रतिष्ठान मुहूर्त करने और वाहन आदि खरीदारी शुभ) प्रातः 11:43 से 12:29 तक।
लाभ और अमृत की चौघड़िया (शेयर मार्केट में निवेश से होगा लाभ) दोपहर 01:31 से 04:23 तक।
कुंभ स्थिर लग्न (धनवंतरि पूजा के लिए अति शुभ होगा) दोपहर 02:49 से शाम 04:16 तक।
शुभ चौघड़िया (सोना, चांदी और बच्चों का सामान खरीदना शुभ होगा) दोपहर 02:51 से शाम 04:14 तक।
विजय मुहूर्त (यह मुहूर्त पूजन व इलेक्ट्रॉनिक खरीदारी दोनों के लिए शुभ है) दोपहर 02:00 से 02:46 तक।
गोधूलि मुहूर्त (पूजन सामग्री आदि की खरीदारी) 05:00 से 06:00 तक।
प्रदोष काल (लक्ष्मी पूजन और इलेक्टि्रक सामान की खरीदारी ): शाम 5:48 से शाम 07:30 बजे तक।
वृषभ स्थिर लग्न ( महालक्ष्मी पूजन के लिए शुभ): रात्रि 08:24 से रात्रि 10:20 तक
त्याज्य राहुकाल: प्रात: 09:00 से सुबह 10:30 बजे तक।
....किस दिन कौन सा त्यौहार...
- धनतेरस: शनिवार 18 अक्तूबर
- हनुमान जयंती, नरक चतुर्दशी: रविवार 19 अक्तूबर
- दीपावली मां लक्ष्मी पूजन: सोमवार 20 अक्तूबर
- अमावस पितृ निमित्त: मंगलवार 21 अक्तूबर
- अन्नकूट: बुधवार 22 अक्तूबर
- भाई दूज: बृहस्पतिवार 23 अक्तूबर
--------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed