फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Dhampur: Missing Youth Body Found in Abandoned Colony Drain, Murder Suspected

Bijnor: धामपुर से चार दिन से लापता युवक का शव खंडहर कॉलोनी के गटर से मिला, हत्या की आशंका

Thu, 14 Aug 2025 03:52 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनाैर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनाैर Published by: डिंपल सिरोही Updated Thu, 14 Aug 2025 03:52 PM IST
सार

बिजनौर के धामपुर में 4 दिन से लापता 22 वर्षीय अर्जुन का शव एक खंडहरनुमा कॉलोनी के गटर से बरामद हुआ। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई, पुलिस ने एक युवक को हिरासत में लिया और जांच शुरू की।

 

विज्ञापन
Dhampur: Missing Youth Body Found in Abandoned Colony Drain, Murder Suspected
मृतक का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिजनौर जनपद के धामपुर में चार दिन से लापता युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। नगर के मोहल्ला जोशियान निवासी अर्जुन (22) पुत्र योगेंद्र सिंह रविवार से लापता था। परिजनों ने उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई थी और पुलिस लगातार उसकी तलाश कर रही थी।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें: मां तुझे प्रणाम: मेरठ में बही देशभक्ति की बयार, सूफी कव्वाली और शायरी से सुरमई हुई शहर की शाम

विज्ञापन

गुरुवार को पुलिस को सूचना मिली कि स्योहारा मार्ग स्थित खंडहरनुमा काशीराम आवासीय योजना की कॉलोनी के गटर में एक शव पड़ा है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव की पहचान अर्जुन के रूप में की। अर्जुन तीन भाइयों में सबसे बड़ा था और होटल पर रोटी बनाने का काम करता था।

विज्ञापन
विज्ञापन

शव मिलने की सूचना पर बड़ी संख्या में स्थानीय लोग भी मौके पर पहुंच गए। मृतक के पिता योगेंद्र सिंह ने बेटे की हत्या की आशंका जताई है। पुलिस ने एक युवक को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है।

क्षेत्राधिकारी अभय कुमार पांडे ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चलेगा। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed