फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Devotion and devotion lead to the attainment of God: Bhaav Bhushan

श्रद्धा व समर्पण से होती है परमात्मा की प्राप्ति : भाव भूषण

Wed, 11 Feb 2026 08:11 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 11 Feb 2026 08:11 PM IST
विज्ञापन
Devotion and devotion lead to the attainment of God: Bhaav Bhushan
कैलाश पर्वत मंदिर पर चल रहे भक्तांबर विधान पाठ में पूजा अर्चना करते श्रद्धालु स्रोत मंदिर
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

हस्तिनापुर। कस्बे के कैलाश पर्वत दिगंबर जैन मंदिर में विश्व की सुख-शांति-समृद्धि के लिए चल रहे 48 दिवसीय भक्तामर विधान एवं पाठ के चौथे दिन विधानाचार्य सौरभ शास्त्री ने मांगलिक मंत्रों से क्रियाओं का शुभारंभ किया। स्वर्ण कलश से मनोज जैन व आदि जैन ने अभिषेक किया। शांतिधारा पारस जैन, राजकुमार जैन, विवेक जैन ने की।
अंधकार से प्रकाश की ओर ले जाने वाले दीप का प्रज्ज्वलन चंचल जैन, सोनिया, अवनि जैन ने किया। बाल ब्रह्मचारी सुनीता दीदी ने शांतिधारा का उच्चारण किया। आदिनाथ भगवान की पूजा के बाद सभी तीर्थंकरों के अर्घ्य चढ़ाने के बाद भक्तामर विधान का शुभारंभ हुआ। 48 अर्घ्य चढ़ाए गए। 81 परिवारों की ओर से विधान का आयोजन कराया गया।
विज्ञापन

भाव भूषण महाराज ने कहा कि श्रद्धा व समर्पण से ही परमात्मा की प्राप्ति होती है।।श्रद्धा व समर्पण के बीच अपना जीवन निर्वाह करते रहने पर निश्चित ही एक दिन हमें परमात्मा की प्राप्ति हो जाएगी। अगर इनसे भटके तो हमारा जीवन व्यर्थ चला जाएगा। सब कुछ बिखर जाएगा। हमें अपार दुखों का सामना करना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विधान का विसर्जन मनोज जैन चंचल जैन ने किया। पंच परमेष्ठी की आरती का दीप प्रज्ज्वलन बसंती, मणीरत्ना और संतोष जैन ने किया। आदिनाथ भगवान की आरती का दीप प्रज्ज्वलन जयंती जैन, रवितारा, सुधा जैन ने किया। चौबीसों भगवान की आरती का दीप प्रज्ज्वलन ज्योति जैन, विवेक जैन ने किया। विजेताओं को रेणू जैन, सुशील जैन, चारु जैन, रोहिणी की ओर से पुरस्कार प्रदान किए गए। क्षेत्र के अध्यक्ष जीवेंद्र जैन, महामंत्री मुकेश जैन, कोषाध्यक्ष राजेंद्र जैन, अजीत प्रसाद जैन, राजीव जैन, राजीव जैन, सुनील जैन, आदीश्वरप्रसाद जैन का सहयोग रहा।

कैलाश पर्वत मंदिर पर चल रहे भक्तांबर विधान पाठ में पूजा अर्चना करते श्रद्धालु स्रोत मंदिर

कैलाश पर्वत मंदिर पर चल रहे भक्तांबर विधान पाठ में पूजा अर्चना करते श्रद्धालु स्रोत मंदिर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed