{"_id":"69b96f3b1e40a597b50e7ca7","slug":"devotees-will-express-their-faith-by-walking-on-embers-and-will-please-mother-shitala-meerut-news-c-228-1-mwn1001-104601-2026-03-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: अंगारों पर चलकर श्रद्धालु जताएंगे आस्था, मां शीतला को करेंगे प्रसन्न","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: अंगारों पर चलकर श्रद्धालु जताएंगे आस्था, मां शीतला को करेंगे प्रसन्न
विज्ञापन
न्यूज ब्लॉक में माँ शीलता की पूजा अर्चना करते श्रद्धालु स्रोत संवाद
- हस्तिनापुर की न्यू ब्लॉक कॉलोनी में शीतला माता मंदिर में चल रहा शीतला पूजा महोत्सव का उत्साह
संवाद न्यूज एजेंसी
हस्तिनापुर। कस्बे की न्यू ब्लॉक कॉलोनी स्थित शीतला माता मंदिर में चल रहे पांच दिवसीय शीतला पूजा महोत्सव का उत्साह चरम पर है। महोत्सव के चौथे दिन मंगलवार को श्रद्धालुओं ने पूरे विधि-विधान से मां शीतला की पूजा-अर्चना की और माता की जोत को हांडी में रखकर कॉलोनी में भ्रमण कराया।
मंगलवार सुबह से ही मंदिर परिसर में भक्तों की भीड़ उमड़ी रही। पंडितों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ मां शीतला का विशेष शृंगार किया गया और उन्हें शीतल भोग अर्पित किया गया। इसके बाद श्रद्धालुओं ने माता की जोत को हांडी में स्थापित कर ढोल-नगाड़ों के साथ पूरे क्षेत्र में घर-घर भ्रमण कराया। कॉलोनी के प्रत्येक घर में श्रद्धालुओं ने हल्दी मिश्रित जल से माता की जोत का स्वागत करते हुए पूजा-अर्चना की और परिवार की सुख-समृद्धि व आरोग्य की कामना की।
महोत्सव के पुजारी जे. मुर्गन ने बताया कि शीतला पूजा महोत्सव में भक्तों की आस्था लगातार बढ़ रही है। उन्होंने बताया कि मंगलवार को जोत यात्रा निकालने के बाद बुधवार को विशेष कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस दौरान श्रद्धालु दहकते अंगारों पर चलकर अपनी श्रद्धा और भक्ति का प्रदर्शन करेंगे। मान्यता है कि सच्ची आस्था के साथ यह अनुष्ठान करने से मां शीतला प्रसन्न होती हैं और भक्तों की मनोकामनाएं पूर्ण करती हैं। आयोजन के दौरान भक्ति और उत्साह का माहौल बना रहा। श्रद्धालु भजन-कीर्तन में लीन दिखाई दिए और मंदिर परिसर जयकारों से गूंजता रहा।
विज्ञापन
इस मौके पर ए. राजू, वाई. लक्ष्मी नारायण, एम. करियप्पा, ए. आशा राव, वाई. वेंकट लक्ष्मी, के. डेमरू, एम. शिवा सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।