फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Devotees were thrilled upon hearing the episode of the burning of Lanka.

Meerut News: लंका दहन का प्रसंग सुनकर रोमांचित हुए श्रद्धालु

Fri, 22 May 2026 07:23 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 22 May 2026 07:23 PM IST
विज्ञापन
Devotees were thrilled upon hearing the episode of the burning of Lanka.
- जगदीश मंडप में हुई कथा में गूंजे हनुमान जी के जयकारे
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। दिल्ली रोड स्थित जगदीश मंडप में श्रीराम भक्त हनुमान की कथा हुई। कथा में अशोक वाटिका को उजाड़ने और लंका दहन के प्रसंग को सुनकर श्रद्धालु रोमांचित हो उठे। कथा में बताया गया कि हनुमान जी ने ऐसा करके रावण के अहंकार को दूर करने का प्रयास किया। इस दौरान बजरंग बली के जयकारे गूंजते रहे।
कथा व्यास डॉ. पंडित भृगुमणि ने हनुमान जी की महिमा का वर्णन किया। उन्होंने कहा कि हनुमान ने सूक्ष्म रूप धारण कर अशोक वाटिका में सीता को श्रीराम का संदेश दिया। माता सीता की आज्ञा से उन्होंने फल ग्रहण करने के बाद वाटिका को उजाड़ दिया।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि हनुमान जी को मेघनाद बंदी बनाकर रावण की सभा में ले गया। हनुमान जी ने रावण को समझाते हुए माता सीता को वापस कर श्रीराम की शरण में जाने की सलाह दी। अहंकार में डूबे रावण ने उनकी पूंछ में आग लगवा दी। इसके बाद हनुमान जी ने विकट रूप धारण कर पूरी लंका को जलाकर रावण के अभिमान का अंत कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कथा के दौरान नारद मोह प्रसंग और लक्ष्मण मूर्छित होने पर हनुमान जी द्वारा संजीवनी बूटी लाने के प्रसंग ने श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पूर्व विधायक सत्य प्रकाश अग्रवाल के साथ ही स्वामी सुरेंद्र बुद्धिराजा, भाजपा महानगर मेरठ के कोषाध्यक्ष अमित गर्ग मूर्ति, योगेश पूनिया भी उपस्थित रहे। अमित गोयल ने प्रसाद सेवा दी। आयोजन में पवन गर्ग, प्रशांत जैन, शुभम कक्कड़, मोहनलाल गर्ग, अभय श्रीवास्तव, रूपेश श्रीवास्तव सहित अन्य का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed